Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

ओलंपिक में अपना परचम लहराने पर, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने, खेल मंत्री रेखा आर्या से सपरिवार की भेंट।

ओलंपिक में अपना परचम लहराने पर,  बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने, खेल मंत्री रेखा आर्या से सपरिवार की भेंट।

देहरादून:- सोमवार को ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने खेल मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर पहुंचकर उनसे सपरिवार मुलाकात की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही मंत्री रेखा आर्या के बच्चों, वैष्णवी साहू, रुद्राक्ष साहू व कृष्णा साहू नें लक्ष्य सेन को बधाई दी I 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मैं कल देहरादून में नहीं थी इसलिए कल लक्ष्य से मुलाक़ात नहीं हो पायी परन्तु प्रकृति को जो मंजूर होता है, होता वही है। आज शुभ दिन रक्षाबंधन पर, शुभ मुलाक़ात हुई है।

उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। खेल मंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। आप बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और अभी अनेकों उपलब्धियां आपके इंतज़ार में है। साथ ही कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाले दिनों में, अपने extra ordinary खेल से उत्तराखण्ड और भारत का नाम ‘स्वर्णिम’ अक्षरों में लिखेंगे।

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी के.डी सेन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top