Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, रक्षासूत्र बांधती उत्तराखंड पुलिस की बहिनें।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, रक्षासूत्र बांधती उत्तराखंड पुलिस की बहिनें।

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिलक लगाकर  मिठाई खिलाई। मंत्री जोशी ने पुलिस की बहिनों को उपहार भी भेंट किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह समाज में परिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हमें अपने प्रियजनों की रक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में निहित सहयोग समर्पण और आत्मीयता के मूल्यों को भी दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि मैं पिछले 19 वर्षों से राखी का कार्यक्रम करवाता हूँ किन्तु इस वर्ष मेरे भतीजे का देहांत होने के कारण यह विशाल उत्सव आयोजित नहीं हो सका। मुझे चमोली, बागेश्वर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से देहरादून में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधी हैं, जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने मुझे राखी बांधी हैं, मैं एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top