Breaking News
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।

कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।

कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।

विकास विरोधी साजिशें विफल करने के लिए जनता चुनेगी, तीसरी बार भाजपा सरकार, भट्ट।

परिवार बेटियों से अन्याय करे, नेता न्याय यात्रा निकाले, ये दोगलापन जनता देख रही है।

दिव्यांग का भूमि मकान कब्जाने वालों की भूमि बचाओ यात्रा का दोगलापन जनता देख रही है।

देहरादून :- भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए उसके बेशर्मी भरे दोहरे चरित्र की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि दिशाहीन और हताश कांग्रेस, झूठ भ्रम फैलाकर उत्तराखंड के विकास की रफ्तार को रोककर जनता को नुकसान पहुंचाना चाहती है। ऐसी साजिश को विफल करने के लिए ही प्रदेश की जनता, 2027 में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही अनर्गल एवं बेबुनियादी बयानबाजियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया पूरी तरह से दोगलेपन से भरा हुआ है। एक तरफ जहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री और बड़े नेता अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों से बंद कमरों में गुपचुप मुलाकात करते हैं, लेकिन जनता के बीच जाकर उद्योग और विकास के नाम पर केवल भ्रम और अफ़वाह फैलाते हैं। कर्नाटक हिमाचल प्रदेश तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में उद्योगपतियों और निवेशकों का स्वागत किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में विकास कार्यों और औद्योगिक निवेश में लगातार बाधाएं खड़ी की जाती है, झूठ एवं भ्रम फैलाकर ऐसा माहौल किया जाता है कि जिससे प्रदेश की छवि खराब हो और जनता दिग्भर्मित हो।

उन्होंने कांग्रेस के राज्य स्तरीय बड़े नेताओं को दोगलेपन पर आईना दिखाया कि वे उत्तराखंडियत और न्याय का दिखावा करते हैं और अपने आलाकमान के सामने उसे गिरवी रख देते हैं। वहीं निशाना साधते हुए कहा कि इनके केंद्रीय नेता राहुल गांधी उत्तराखंड की संस्कृति और यहाँ के लोगों का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, चाहे वह एनएसए डोभाल का अपमान हो या स्वर्गीय जनरल विपिन रावत के अपमान का। लेकिन बहुत दुख एवं शर्म की बात है कि इनके स्थानीय नेता आलोचना करना तो ‘उत्तराखंडियत’ की बातों का ढोंग रचते हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर अब पूरी जनता के सामने आ चुका है, वे उनके किसी भी तरह के आरोपी को गंभीरता से नहीं लेती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के एक और दोगलेपन की पोल खोलते हुए कहा कि वे अपने परिवार द्वारा बेटियों के अपमान पर मौन रहते हैं, और सड़क कर नेता बनकर न्याय यात्रा का पाखंड करते हैं। कांग्रेस के न्याय के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके परिवार के सदस्य बेटियों और महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और उन्हें गाली देने का काम करते हैं, वही नेता बनकर आज ‘न्याय यात्रा’ निकालने का नाटक कर रहे हैं। यह पीड़ितों के साथ सरासर भद्दा मज़ाक और जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।

उन्होंने तंज कसा कि जमीन कब्जाने वाले कांग्रेस नेता निकाल रहे ‘भूमि बचाओ यात्रा’। उन्होंने कांग्रेस की ‘भूमि बचाओ यात्रा’ को पूरी तरह से हास्यास्पद और ढोंग बताया। कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं और उनके चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोगों पर जमीन और मकानों पर अवैध कब्जे के आरोप हैं, वे ही आज भूमि बचाने का ढोंग रच रहे हैं। जनता देख रही है कि वनभूलपुरा में अवैध जमीन कब्जे पर चुप्पी साधने वाली कांग्रेस, सरकार द्वारा 13 हज़ार एकड़ अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी भूमि को मुक्त कराने के अभियान पर अनावश्यक हल्ला मचाती है।

महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता कांग्रेस की इस दोगली राजनीति और ढोंग को अच्छी तरह समझ चुकी है। इसलिए वह राज्य के विकास को बाधित करने की ऐसी साजिश को विफल करने के लिए 27 में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top