Breaking News
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।

उत्तराखंड लोक सभा की पांचो सीटों पर बीजेपी आला कमान ने कर लिया प्रत्याशियो पर मंथन ।

उत्तराखंड लोक सभा की पांचो सीटों पर बीजेपी आला कमान ने कर लिया प्रत्याशियो पर मंथन ।

उत्तराखंड में लोकसभा के चुनाव प्रथम चरण में होना है बीजेपी आला कमान ने इसके चलते फटाफट यहाँ की पाँचों प्रत्याशियों के नामों पर फैसला लेना मजबूरी बन गई है दो दिन पहले विधानसभा के बजट सत्र के बीच ही मुख्यमंत्री पुष्कर अपने साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री (संगठन) अजय कुमार को ले के दिल्ली चले गए।

दिल्ली में आज ब्रह्म मुहूर्त में दिल्ली में पीएम गृहमंत्री पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा और अन्य बड़े नामों ने मुख्यमंत्री धामी के साथ उत्तराखंड के लिए प्रत्याशियों पर खूब चर्चा-मंथन किया.सूत्रों के मुताबिक सीटों पर प्रत्याशियों को। repeat करने पर सहमति बनी तो कुछ पर नए और ऊर्जावान चेहरे लाने के मद्देनजर जम के। विचार विमर्श हुआ।

अब जो खबर छन के सामने आ रही है, उसके मुताबिक अजय टम्टा (अल्मोड़ा-पिथौरागढ़)-अजय भट्ट (नैनीताल)-महारानी माला राज्यलक्ष्मी (टिहरी) को फिर से मैदान में उतारे जाने पर सहमति बनी है। आधिकारिक रिपोर्ट अभी कहीं से नहीं आई है।मामला पौड़ी और हरिद्वार सीट पर अधिक फंस रहा हैं।

पौड़ी से तीरथ सिंह रावत मौजूदा MP भी हैं। पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत और MP अनिल बलूनी-दीप्ती रावत ही असली दौड़ में बताए जा रहे हैं। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी और मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी पैनल में हैं। बलूनी को पूर्वी दिल्ली सीट के लिए भी मजबूत दावेदारों में शुमार किया जा रहा है। आला कमान पसोपेश में है कि तीरथ को ही पौड़ी से फिर उतारा जाए या फिर बलूनी और दीप्ती सरीखे युवा चेहरों को मौक़ा दिया जाए। त्रिवेंद्र का नाम हरिद्वार सीट के दावेदारों के पैनल में भी है। हरिद्वार में मौजूदा MP और पूर्व CM डॉ रमेश पोखरियाल निशंक फिर चुनाव लड़ने के लिए कमर कसे हुए हैं।

निशंक अपना दावा और सीट आसानी से छोड़ देंगे, इसका अनुमान शून्य है। त्रिवेंद्र अगर पौड़ी में टिकट की जंग गंवाते हैं। तो फिर गंगा नगरी में अपनी टिकट की नौका पार लगाना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। अब सीट 2 (पौड़ी-हरिद्वार) और दावेदार 3 पूर्व CM हों तो कम से कम 1 का निराश होना तय है। सम्भावना ये भी जतायी जा रही है कि निराश होने वाले पूर्व CM की तादाद 2 भी हो सकती है। आज सुबह 5 बजे के आसपास बैठक ख़त्म होने के बाद मुख्यमंत्री दिन में डेढ़ बजे देहरादून लौट आएँगे। समझा जा रहा है कि वह कल या परसों फिर दिल्ली जा सकते हैं। तभी पौड़ी-हरिद्वार सीट पर फैसला हो पाएगा।

बीजेपी प्रत्याशियों को ले के देहरादून समेत उत्तराखंड में खूब खुसर-पुसर और कयासबाजी चल रही हैं। अभी ये भी तय नहीं हुआ कि जिन 3 सीटों पर फैसला हो चुका है। वहां के प्रत्याशियों का ऐलान आज ही हो जाएगा या फिर सभी पाँचों सीटों पर ऐलान एक साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top