Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में, राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में, राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग।
तकनीकी शिक्षा के विस्तार को खुलेंगे 8 नये पाॅलीटेक्निक काॅलेज, डाॅ. धन सिंह रावत।   
तकनीकी शिक्षा के विस्तार को खुलेंगे 8 नये पाॅलीटेक्निक काॅलेज, डाॅ. धन सिंह रावत।  
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और तेजी।
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और तेजी।
प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए, प्रदेश सरकार संकल्पित, मुख्यमंत्री।
प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए, प्रदेश सरकार संकल्पित, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं।
प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में, नवरात्रि पर्व पर भव्य आयोजन 26 को माता का जागरण 27 को विशाल भण्डारा।
प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में, नवरात्रि पर्व पर भव्य आयोजन 26 को माता का जागरण 27 को विशाल भण्डारा।
सीएम धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
सीएम धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक, कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक, कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की।

ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्य अभियंता को दिये स्थलीय निरीक्षण के दिये निर्देश।

देहरादून:- रविवार को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक कर सेरकी, मालेवता में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेशभर बरसात से बंद हुई सड़कों की स्थिति जानी और उन्हें शीघ्रता से खोलने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्गों को खोलने का  कार्य तेजी से किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों, पुलों के निर्माण कार्यों की समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेशभर में लैंडस्लाइड जोन का चिन्हीकरण कर परमानेंट समाधान करने हेतु ठोस नीति बनाने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने आपदा मद में होने वाले मरम्मत तथा पुनर्निर्माण के कार्यों के लिए शीघ्र बजट का इस्टीमेट बनाने और जल्द शासन में भेजने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बंद पड़ी सड़कों में प्रयोग हुई जेसीबी मशीनों की देनदारी के संबंध में आ रही विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के भी निर्देश दिए। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेरकी गांव तथा मालदेवता में बरसात से हुए नुक़सान की समीक्षा के दौरान मंत्री ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सेरकी गांव, मालदेवता, भितरली और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में परमानेंट समाधान हेतु एक्शन प्लान तैयार करने और दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को आगामी मंगलवार को स्थलीय भ्रमण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा में प्रदेश में आज कुल 90 सड़के बंद है। जिसमे 28 कुमाऊं तथा 62 गढ़वाल क्षेत्र की है। जिनको खोलने के लिए 212 जेसीबी मशीनें लगाई गई है। बंद हुई सड़कों का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान यूआरआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी, अधिशासी अभियंता संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top