Breaking News
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।

आइएसबीटी में युवती के साथ हुए, सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैन्डिल मार्च, निकालकर पीडिता को न्याय दिलाने की मांग की, नवीन जोशी।

आइएसबीटी में युवती के साथ हुए, सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैन्डिल मार्च, निकालकर पीडिता को न्याय दिलाने की मांग की, नवीन जोशी।

देहरादून:- आइएसबीटी में कुछ दिनों पूर्व युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में सहस्रधारा रोड़ पर कैन्डिल मार्च निकालकर पीडिता को न्याय दिलाये जाने की मांग की।

कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों में महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं रोज घटित हो रही हैं। उत्तराखण्ड राज्य में अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चम्पावत में नाबालिग से बलात्कार, मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में नाबालिग दलित युवती से बलात्कार, देहरादून में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बहादराबाद में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार के उपरान्त हत्या, रूद्रपुर में नर्स की बलात्कार के बाद हत्या, आईएसबीटी में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनायें मानवता को शर्मशार करने वाली तथा देवभूमि की अस्मिात को कलंकित करने वाली घटनायें हैं। रूद्रपुर में महिला नर्स की बलात्कार के बाद नृसंस हत्या तथा देहरादून के आइएसबीटी में पंजाब से आई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी रोज घट रही घटनाओं से मोदी सरकार का बेटी पढाओ-बेटी बचाओ का नारा जुमला साबित हो गया है। तथा महिलाएं आज अपने को सबसे अधिक असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

नवीन जोशी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं का सिलसिला नहीं रूका तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदेशभर में सडकों पर उतर कर उग्र आन्दोलन करेगी। उन्होंने उत्तराखण्ड में सिलसिलेवार घटी बलात्कार की सभी घटनाओं की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग करते हुए दोषियों को मृत्युदंड दिये जाने की मांग की।

इस मौके पर कैडिल मार्च में सौरभ थापा ,सावित्री थापा अनिल नेगी आशीष नौटियाल गिरिराज हिंदवान राहुल संध्या किरण देवी सरिता बिष्ट स्वाति नेगी सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top