Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, कला एवं शिल्प क्लब की ओर से आयोजित, प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने की बढ़चढ़कर भागीदारी।

एसजीआरआरयू में एंब्रेस इक्विटी की थीम पर, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, कला एवं शिल्प क्लब की ओर से आयोजित, प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने की बढ़चढ़कर भागीदारी।

देहरादून:- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के कला एवं शिल्प क्लब द्वारा मंगलवार को इंटर स्कूल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के समस्त 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा और इस महत्वपूर्ण विषय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की भूमिका पाल प्रथम रही, बीएससी आईटी की अनुष्का सैमुअल दूसरे और बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. यशबीर दीवान ने अपने संदेश मे सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक, डॉ. आर.पी. सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डाॅ. कंचन जोशी, नोडल अधिकारी, डाॅ. मालविका सती कंडपाल की उपस्थिति में हुआ।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प क्लब द्वारा महिला समानता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य लिंग समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्र-छात्राओं में सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय एम्ब्रेस इक्विटी था, जो समावेशिता और समानता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. कुमुद सकलानी, डीन एकेडमिक्स और डाॅ. सुमन विज, आईक्यूएसी निदेशक शामिल थीं। कार्यक्रम की समन्वयक, कला एवं शिल्प क्लब की प्रमुख, प्रो. बलबीर कौर थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top