Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्र के आईटीआई में इंडस्ट्री की मांग, के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्र के आईटीआई में इंडस्ट्री की मांग, के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा।

देहरादून:- मंगलवार को कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों एवं देश की प्रतिष्ठित इंडस्ट्री टाटा टेक्नोलॉजी, फिलिप्स एवं श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ राज्य के मैदानी क्षेत्र के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्र के आईटीआई में भी इंडस्ट्री की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित करने पर चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि इंडस्ट्री की मांग के अनुसार इंडस्ट्री के माध्यम से वर्तमान में श्नाइडर इलेक्ट्रिक के सहयोग से आईटीआई कानपुर में होम ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन कंट्रोल एवं बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम के तीन माह के पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं जिनमें इंडस्ट्री द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इसी प्रकार आईटीआई रोशनाबाद हरिद्वार में भी प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग के अंतर्गत एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (मिलिंग) एवं एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन (टर्निंग) के तीन माह के पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। दोनों सीओई में प्रशिक्षित होकर 90% से अधिक युवा देश की प्रतिष्ठित इंडस्ट्री में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। इंडस्ट्री प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि इन सीओई में प्रशिक्षित युवा अधिक वेतन रोजगार प्राप्त कर रहे हैं तथा जिन इंडस्ट्री में यह कार्य कर रहे हैं उन इंडस्ट्री से भी उनके कार्य एवं व्यवहार का अच्छा फीड बैंक प्राप्त हो रहा है। इन सीओई की सफलता को देखते हुए विभाग द्वारा स्किल हब सहसपुर में फिलिप्स के सहयोग से प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग एवं श्नाइडर के सहयोग से एडवांस इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी तथा फेस्टो के सहयोग से हाइड्रोलिक, न्यूर्मेटिक, मेकाट्रॉनिक्स एवं रोबोटिक्स के सीओई संचालित किए जाने हैं जो कि अंतिम चरण में है।

विभागीय अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 13 आईटीआई में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से इंडस्ट्री 4.0 की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसे हेतु आवश्यक भवन बनाए जाने का प्रस्ताव नाबार्ड को प्रेषित कर दिया गया है। माननीय मंत्री जी दवारा निर्देश दिए गए कि राज्य के मैदानी क्षेत्र के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्र के आईटीआई में भी इस प्रकार के सीओई का लाभ पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को भी दिए जाने हेतु कार्य योजना तैयार की जाए। तथा इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे इस संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध कराएं तथा जिन संस्थाओं में छात्रावास की सुविधा है उन संस्थानों को हब के रूप में विकसित किया जाए। और जहां छात्रावास की सुविधा नहीं है उनको स्पोक के रूप में विकसित किया जाए ताकि राज्य के अधिकांश आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार नवीनतम तकनीक का प्रशिक्षणन वीनतम मशीनों पर दिया जा सके। साथ ही उन्हें रोजगार हेतु इंडस्ट्री से जोड़ा जा सके। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आईटीआई में इस वर्ष उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षणार्थियों में से टॉपर प्रशिक्षणार्थियों को देश केअच्छे आईटीआई अथवा स्किल सेंटर में भ्रमण पर भेजा जाए।

इस अवसर पर सचिव कौशल विकास एवं संयोजन विजय कुमार यादव, फिलिप्स एजुकेशन से रक्षित केजरीवाल एवं स्नाइडर इलेक्ट्रिक से श्रीकांत राव एवं टाटा टेक्नोलॉजी से प्रशांत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top