Breaking News
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के, साथ रुद्रपुर में अभद्रता के विरोध में, कॉंग्रेस महिलाओं कार्यकर्ताओं ने, देहरादून में पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका, सुनीता प्रकाश।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के, साथ रुद्रपुर में अभद्रता के विरोध में, कॉंग्रेस महिलाओं कार्यकर्ताओं ने, देहरादून में पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका, सुनीता प्रकाश।

देहरादून:- बीते रोज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रुद्रपुर में पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला ढौडियाल थापा के नेतृत्व मेें सैकडों महिलाओं ने आज एस्लेहाल में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा ने अपने ही स्लोगन ’’बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’’ की खिल्लियां उड़ाई हैं। यदि सरकार व पुलिस का यही रवैया रहा तो महिला कांग्रेस पूरे राज्य में आन्दोलन करेगी।

उर्मिला ढौडियाल थापा ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या की गई, लेकिन आज तक वीआईपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जनपद उत्तरकाशी का 22 वर्षीय युवा केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था। घर लौटते समय लक्ष्मण झूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में गिरफ़्तार कर कोतवाली ले गई। उसके बाद आज तक केदार भण्डारी का कोई भी अता-पता नहीं है। आज तक उसकी गुमशुदीगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। देहरादून आईएसबीटी में महिला के साथ बलात्कार, हरिद्वार में दलिल महिला के साथ बलात्कार, रूद्रपुर में नर्स के साथ बलात्कार के बाद हत्या जैसी कई जघन्य घटनायें हुई हैं।

प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश ने महिला अध्यक्ष पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह राज्य आन्दोलन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह किसी से छुपी नही है। आन्दोलन मेें भाग लेकर महिलाओं ने राज्य के विकास का जो सपना देखा था, वह मात्र सपना बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि क्या महिलाओं ने यही दिन देखने के लिए राज्य की लड़ाई लडी थी।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, पायल बहल, चन्द्रकला नेगी, पूरन सिंह, अन्शुल त्यागी, अनुराधा तिवाड़ी, सुशीला शर्मा, निधि नेगी, रेखा ढींगरा, शशिबाला, मालती देवी, इमराना, अमृता कौशल, अनितादास, रश्मि देवराडी, कौशल्या, सीमा, रामप्यारी आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top