Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे ईडी दफ्तर, 2 दिन पहले ईडी ने जारी किया था पूर्व मंत्री को समन।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे ईडी दफ्तर,  2 दिन पहले ईडी ने जारी किया था पूर्व मंत्री को समन।

देहरादून:- सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का ईडी से फिर आमना-सामना हुआ है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत देहरादून में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो प्रकरण पर पूछताछ के लिए हरक सिंह रावत को समन भेजा था।

सोमवार सुबह ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत देहरादून में ईडी के कार्यालय में पहुंचे, हरक सिंह से कॉर्बेट टाइगर के पाखरो प्रकरण पर पूछताछ हो रही है आज हरक से कई घंटे तक पूछताछ होने की संभावना है। दरअसल पाखरो रेंज में टाइगर सफारी बनाने में अनियमितताएं सामने आई थीं इसे लेकर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी बाद में इस जांच को सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाते हुए हरक सिंह रावत से पूछताछ की। वहीं पूर्व मंत्री ने सीबीआई को कुछ दस्तावेज सौंपे हैं अब ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है।

दरअसल पिछले दिनों हरक सिंह रावत सरकार के खिलाफ जमकर बरसे थे। हरक सिंह ने पूछताछ के पीछे इसी विरोध को वजह बताया है। हरक सिंह रावत के समर्थक भी आज ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं। दरअसल इसी मामले में गत 14 अगस्त को सीबीआई भी हरक सिंह रावत से पूछताछ कर चुकी है इससे संबंधित कई गोपनीय दस्तावेज भी सीबीआई को उपलब्ध कराए थे।हरक सिंह रावत ये कहते रहे हैं कि पाखरो रेंज मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

हरक सिंह रावत से जुड़ा यह सारा मामला तब शुरू हुआ जब कॉर्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी की योजना बनाई गई थी। साल 2019 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो टाइगर रेंज सफारी बनाने के लिए 106 हेक्टेयर क्षेत्र में 163 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी लेकिन बिना अनुमति के 6093 पेड़ काट दिए गए थे। तभी ये मामला सुर्खियों में है। इस मामले में कई फॉरेस्ट अधिकारी नप चुके हैं तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत कभी विजिलेंस तो कभी सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। अब ईडी भी हरक सिंह रावत से इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top