Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

पूर्व कॉंग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने, नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत किये गये, परिसीमन पर जतायी आपत्ति, कहा सत्ताधारी दल के दबाव में अधिकारियों द्वारा, कराया जा रहा गलत परिसीमन।

पूर्व कॉंग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने, नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत किये गये, परिसीमन पर जतायी आपत्ति, कहा सत्ताधारी दल के दबाव में अधिकारियों द्वारा, कराया जा रहा गलत परिसीमन।

देहरादून:-  महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने देहरादून नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत किये गये परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि देहरादून नगर निगम चुनाव के लिए देहरादून महानगर के सभी 100 वार्डों के परिसीमन को शासन द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। लेकिन परिसीमन की कमियां दूर नहीं हुई है। निर्वाचन विभाग द्वारा किये गये परिसीमन से ऐसा प्रतीत होता है कि वार्डों का परिसीमन मनमाने ढंग से एवं सत्ताधारी भाजपा नेताओं के दबाव में किया गया है। तथा परिसीमन में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण के मानकों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए किये गये परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करते हुए नये सिरे से परिसीमन की मांग करती है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए लगभग 8 हजार जनसंख्या का मानक रखा गया है परन्तु कई वार्डों में जनसंख्या 10 हजार से अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि परिसीमन का मनमाने तरीके का पता इससे भी साफ जाहिर होता है कि टर्नर रोड वार्ड और उसके बगल के वार्ड में कुछ मोहल्लों को दोनों वार्डों में रखा गया है। इसी प्रकार मुस्लिम कॉलोनी और लक्खीबाग वार्ड के परिसीमन में कई प्रकार की कमियां हैं। कांग्रेस से चुने गये निवर्तमान पार्षदों के वार्डों में भी आबादी का संतुलन ठीक नहीं रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए सत्ताधारी दल भाजपा के दबाव में अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से वार्डों का भूगोल बदला गया है। कांग्रेस पार्टी निर्वाचन विभाग द्वारा किये गये परिसीमन पर घोर आपत्ति दर्ज करती है तथा वार्डों का परिसीमन नये सिरे से कराये जाने की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top