Breaking News
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

मड़वे की फसल देखने खेतों में पहुँचे, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

मड़वे की फसल देखने खेतों में पहुँचे, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/रुद्रप्रयाग:- जनपद रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग के दुर्गाधार में पहुंचकर खेतों का दौरा किया और मिलेट्स फसल मंडवा, सोयाबीन, तौर, गहत, चौलाई (मिक्स क्रॉप) फसलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और फसल की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ तथा जंगली जानवरों से फसल को सुरक्षित करने का अनुरोध किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को उनकी समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मिलेट्स को बढ़ावा देने और मिलेट्स की खेती की ओर किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां आज अन्य फसलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, वहीं मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलेट फसलों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

गणेश जोशी ने कहा कि आज यहां के किसान भी उच्च गुणव्वतायुक्त वैरायटी वी.एल. मंडुवा 380 का प्रयोग कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मंडवा की फसल 6 माह में तैयार होती थी। उन्होंने लेकिन उच्च गुणव्वतायुक्त वैरायटी बीजों के माध्यम से फसल 05 माह में तैयार हो रही है। उन्होंने किसानों के कल्याण और उनके आय को दोगुनी करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों के हित में जो भी कार्य होगा वह किया जाएगा।

इस अवसर किसान किरत सिंह रावत, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top