Breaking News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का, ऐतिहासिक MoU हुआ साइन। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का, ऐतिहासिक MoU हुआ साइन। 
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है, मुख्यमंत्री धामी।
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है, मुख्यमंत्री धामी।
हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति, मुख्यमंत्री धामी।
हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा, विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत।
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा, विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द किया जाए गड्ढामुक्त,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं लेंगे जायजा।
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द किया जाए गड्ढामुक्त,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं लेंगे जायजा।

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओ, जनता से की अपील आगामी दो माह तक डेंगू के प्रति रहें सतर्क, डॉ. धन सिंह रावत।

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओ, जनता से की अपील आगामी दो माह तक डेंगू के प्रति रहें सतर्क, डॉ. धन सिंह रावत।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा रेखीय विभाग से समन्वय बनाकर माइक्रोप्लान पर करें काम।

देहरादून:- प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों एवं संभावित इलाकों में माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाते हुये डेंगू पर नियंत्रण बनाये रखने के निर्देश दे दिये गये है। जिसकी स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग की जायेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। यही वजह है कि इस वर्ष डेंगू संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर डेंगू संक्रमण के केस सामने आये हैं, जिनकी बढ़ती संभावनों को देखते हुये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही जिला प्रशासन एवं रेखीय विभागों के साथ डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर डेंगू नियंत्रण हेतु प्रयास तेज करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये माइक्रोप्लान तैयार करते हुये विभागीय टीमों का गठन कर प्रत्येक नगर व वार्ड में जनजागरूकता अभियान के साथ ही निरंतर मॉनिटिरिंग के भी निर्देश दिये गये हैं। जबकि महानिदेशक स्वास्थ्य को सभी जनपदों में डेंगू रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान की प्रत्येक दिन निदेशालय स्तर पर भी मॉनिटिरिंग करने को कहा गया है।

विभगीय मंत्री ने बताया कि सभी जनपदों के सीएमओ को डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये सघन सोर्स रिडक्शन गतिविधियां, फॉगिंग, इनडोर स्पेस स्प्रे, प्रचार-प्रसार, अंतर्विभागीय समन्वय बैठक तथा माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाने के निर्देश पूर्व में ही दे दिये गये थे। जिसके तहत विभाग द्वारा गठित टीम ने माह अप्रैल से घर-घर जाकर डेंगू लार्वा को नष्ट करने के साथ ही जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया था। जिसके तहत आतिथि तक आशाओं द्वारा 24,16,624 घरों तथा डेंगू वॉलियंटर्स द्वारा 7,37,316 घरों का सर्वे कर लार्वा निरोधात्मक कार्यवाही की। डॉ. रावत ने जनता से अपील करते हुये कहा कि भले ही प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है लेकिन बरसाती मौसम को देखते हुये आगामी दो माह तक सभी लोग डेंगू के प्रति सतर्क रहे और अपने आस-पास डेंगू का लार्वा पनपने न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top