Breaking News
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए, शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए, शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिले, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिले, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं।
भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर चर्चा, महेंद्र भट्ट ने दिये निर्देश। 
भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर चर्चा, महेंद्र भट्ट ने दिये निर्देश। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का, ऐतिहासिक MoU हुआ साइन। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का, ऐतिहासिक MoU हुआ साइन। 

लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने, मुख्य सचिव राधा रतूडी से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया, कहा विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर, दोहरे-तिहरे करों से राहत व स्मार्ट प्रिपेड मीटर न लगाये जाने की मांग की।

देहरादून:- कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव राधा रतूडी से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे दोहरे-तिहरे करों से राहत देने और स्मार्ट प्रिपेड मीटर लगाए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि देश में महंगाई अपने चरम पर है, और आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विद्युत उत्पादक राज्य होने के बावजूद, बिजली की दरें आसमान छू रही हैं, और विभाग द्वारा बिजली के बिलों में कई प्रकार के कर लगाकर आम जनता का शोषण किया जा रहा है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने मांग कर कहा की कि जल विद्युत परियोजनाओं से राज्यवासियों को लाभ के रूप में घरेलू उपभोग के लिए मात्र 1 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट पर बिजली दी जानी चाहिए, और राज्य के किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट प्रिपेड मीटर लगाए जाने की योजना पर काम चालू किया गया है, लेकिन यह उपभोक्ताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लगाए गए डिजिटल मीटर में भी अनेक प्रकार की गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने मुख्य सचिव से विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे दोहरे-तिहरे करों से राहत देने और स्मार्ट प्रिपेड मीटर लगाए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से पहले ही मीटर चार्ज के रूप में कई वर्षों तक प्रत्येक माह किराया वसूला जाता है, जबकि विद्युत मीटर की कीमत मात्र कुछ ही समय में पूरी हो जाती है। साथ ही विद्युत कनेक्शन लेते समय भी जमानत के रूप में मोटी रकम वसूली जाती है, यही नहीं विभाग द्वारा प्रत्येक माह आने वाले बिलों में भी अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जो कि न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, प्रवीण त्यागी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, पूर्व पार्षद आनन्द त्यागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top