Breaking News
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे।
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे।
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में, डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा।
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में, डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा।
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में, विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में, विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
दिव्यांगों के हित में डीएम सविन बंसल का बडा फैसला, जिला प्रशासन उठाएगा 500 दिव्यांगों के स्वास्थ्य बीमा का खर्च।
दिव्यांगों के हित में डीएम सविन बंसल का बडा फैसला, जिला प्रशासन उठाएगा 500 दिव्यांगों के स्वास्थ्य बीमा का खर्च।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, नन्हे जीवन को मिली नई राह।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, नन्हे जीवन को मिली नई राह।

कॉंग्रेस नेता लालचन्द शर्मा ने कहा, बीजेपी के पूर्व विधायक द्वारा राहुल गांधी को, अपशब्द व जान से मारने की धमकी दिये जाने पर, एसएसपी को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

कॉंग्रेस नेता लालचन्द शर्मा ने कहा, बीजेपी के पूर्व विधायक द्वारा राहुल गांधी को, अपशब्द व जान से मारने की धमकी दिये जाने पर, एसएसपी को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

देहरादून:- महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तहरीर देते हुए तरविन्दर सिंह मारवाह द्वारा दिल्ली में एक जनसभा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिये जाने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

लालचन्द शर्मा ने तरविन्दर सिंह मारवाह के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि तरविन्दर सिंह द्वारा न केवल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया अपितु यह कहते हुए कि ’’राहुल गांधी बाज आयें नही तो तेरा वही हाल होगा जो तेरी दादी का हुआ था’’ कहते हुए सार्वजनिक रूप से जान से मारने की भी खुली धमकी दी गई।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं जिनकी अपनी राजनैतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा है तथा उनकी प्रतिष्ठा से करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जुडे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह द्वारा न केवल राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई बल्कि कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी भारी ठेस पहुंचाने का काम किया है।

इस अवसर पर गौरव चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि भाजपा नेता तरविन्दर सिंह मारवाह के सार्वजनिक रूप से दी गई धमकी का संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ सक्षम धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए मुकदमा करवाते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने का कष्ट करें।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, रंजीत सिंह, जसपाल सिंह, बलवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह,सुनील बांगा ,राम कपूर ,अजीत सिंह,गुलशन कुमार,अमनदीप सिंह बत्रा, साहिब अंसारी, प्रियांशु आदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top