Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को, देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को, देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु।
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु।

सूर्यराग पी० होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल, दून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से की भेंट।

सूर्यराग पी० होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल, दून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से की भेंट।

देहरादून:- श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ धाम के नायब रावल पद के लिए चयन कर दिया है। सूर्यराग पी० बदरीनाथ धाम के नए नायब रावल होंगे। चयनित नायब रावल ने शुक्रवार को बीकेटीसी कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।

विगत दिनों बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरा प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पश्चात बीकेटीसी द्वारा नायब रावल अमरनाथ के०वी० नम्बूदरी को रावल पद पर प्रोन्नति दे दी गयी थी। इसके पश्चात नायब रावल पद पर नियक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी।

इसके लिए केरल के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे। शैक्षिक योग्यता व अन्य निर्धारित अहर्ताओं के आधार पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग पी० का इस पद के लिए चयन किया है। चयनित नायब रावल ने आज देहरादून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। अजेंद्र ने उन्हें नायब रावल पद पर चयन की बधाई दी। 25 वर्षीय सूर्यराग शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे।

“राज परिवार नियुक्त करता है नायब रावल”

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर एक्ट – 1939 में नायब रावल के पद पर नामांकित करने का अधिकार टिहरी के महाराजा को दिया गया है। इस क्रम में बीकेटीसी द्वारा पूर्व की टिहरी रियासत के महाराजा मनुजयेंद्र शाह से सहमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की। साक्षात्कार बोर्ड में सदस्य के रूप में राज परिवार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया था। नायब रावल पद पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के नम्बूदरी ब्राह्मण नियुक्त होते हैं। नायब रावल ही प्रोन्नत होकर बदरीनाथ के रावल नियुक्त होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top