Breaking News
अस्पताल में भर्ती होने पर भी, पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय, रेखा आर्या। 
अस्पताल में भर्ती होने पर भी, पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय, रेखा आर्या। 
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती से, भागने का अर्थ भाजपा के पास जवाब नहीं, गोदियाल।
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती से, भागने का अर्थ भाजपा के पास जवाब नहीं, गोदियाल।
स्थान कोई भी हो, संवाद में क्या दिक्कत है? कांग्रेस का मकसद केवल सुर्खियां बटोरना, महेंद्र भट्ट।
स्थान कोई भी हो, संवाद में क्या दिक्कत है? कांग्रेस का मकसद केवल सुर्खियां बटोरना, महेंद्र भट्ट।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ।
शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ।
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के दिए निर्देश।
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के दिए निर्देश।
महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम, ग्राम्य विकास मंत्री ने ‘भुली (BHULI)’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम, ग्राम्य विकास मंत्री ने ‘भुली (BHULI)’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए, 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, डीएम।
मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए, 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, डीएम।
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, उत्तराखंड में 71,33,785 मतदाता हुए शामिल।
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, उत्तराखंड में 71,33,785 मतदाता हुए शामिल।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना 

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना 

कुमाऊं के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी आज (शनिवार) हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कुमाऊं के कुछ जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया। खासकर नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में आज भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों ही दिन रात के तापमान में कोई खास असर नहीं देखा गया।

बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 57 मार्ग पौड़ी जिले में बंद हैं। नैनीताल में 56, चमाेली में 50, पिथौरागढ़ में 42, चंपावत में 39, अल्मोड़ा, टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17, देहरादून में 13, बागेश्वर में नौ, उत्तरकाशी में पांच, ऊधमसिंह नगर दो सड़कें बंद है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मार्ग खोलने में समस्या आ रही है। कई जगह मार्ग खोला गया, पर बाद में भूस्खलन से फिर बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष दीपक यादव कहते हैं कि अभी तक इतनी बड़ी संख्या में मार्ग बंद नहीं हुए थे। सुरक्षा के पहलू को ध्यान में रखते हुए मार्गाें को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को 62 मार्ग खोले भी गए। वहीं, टिहरी बांध का जल स्तर 827.32 मीटर पर पहुंच (बांध का अधिकतम जल स्तर-830 मीटर है) गया। 

ये रहा तापमान

स्थान             अधिकतम तापमान             न्यूनतम तापमान

देहरादून              24.8                                     21.7
पंतनगर               24.6                                     24.1
मुक्तेश्वर              15.4                                      13.2
नई टिहरी           16.8                                      14.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top