Breaking News
जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु, उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी।
जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु, उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी।
देहरादून को जाम से राहत, 68 करोड़ की लागत से 390 वाहनों की बनाई जाएगी अंडरग्राउंड पार्किंग।
देहरादून को जाम से राहत, 68 करोड़ की लागत से 390 वाहनों की बनाई जाएगी अंडरग्राउंड पार्किंग।
यूरोप के सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण।
यूरोप के सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण।
श्री बद्रीनाथ धाम को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में किया जा रहा है विकसित।
श्री बद्रीनाथ धाम को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में किया जा रहा है विकसित।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, प्रदान की ₹4.42 करोड़ की धनराशि।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, प्रदान की ₹4.42 करोड़ की धनराशि।
ग्रीष्मकालीन सीजन से पूर्व मंत्री खजानदास ने दी, विधानसभावासियों को 5.80 करोड़ से अधिक योजनाओ की सौगात।
ग्रीष्मकालीन सीजन से पूर्व मंत्री खजानदास ने दी, विधानसभावासियों को 5.80 करोड़ से अधिक योजनाओ की सौगात।
डीएम सविन बंसल का सख्त निर्देश, संसाधन बढ़ाकर मानकों के साथ जल्द पूरे हो पुराने कार्य, फिर नए कार्य को मंजूरी।
डीएम सविन बंसल का सख्त निर्देश, संसाधन बढ़ाकर मानकों के साथ जल्द पूरे हो पुराने कार्य, फिर नए कार्य को मंजूरी।
देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, सख्त कार्रवाई के निर्देश।
देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, सख्त कार्रवाई के निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से, साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से, साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन।

धामी कैबिनेट बैठक में लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व 8 प्रस्तावो पर लगी मुहर।

धामी कैबिनेट बैठक में  लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व 8 प्रस्तावो पर लगी मुहर।

देहरादून:- सोमवार को धामी कैबिनेट की हुई बैठक में कई खास फैसले लिए गए। शासन से जुड़े अधिकारियों ने फैसले की जानकारी मीडिया को दी। कैबिनेट बैठक में गृह विभाग के अंतर्गत दंगों और अशांति मामलों में सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान की क्षतिपूर्ति वसूली, नुकसान पहुंचाने वालों से की जाएगी। इसके लिए एक क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। शीघ्र ही इसके लिए अध्यादेश बनाने को कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है।

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनसूचित जाति दशमेतर छात्रवृत्ति योजना में मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि को बढ़ाया गया। केंद्र सरकार द्वारा जो संशोधन इस हेतु किये गए हैं, उसे राज्य द्वारा अंगीकृत किये जाने को मंजूरी कैबिनेट द्वारा प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विभाग सुमाड़ी, श्रीनगर को तकनीकी शिक्षा विभाग की 5.335 एकड़ भूमि निशुल्क होगी स्थानांतरित।

उत्तराखंड आवास नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब लाभार्थियों को डेढ़ लाख रुपए की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे पहले एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी। न्याय विभाग के अंतर्गत चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में चाइल्ड और जनरल कॉउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में अभी भर्ती पर रोक लगी है। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत इस हेतु पहले से कमेटी गठित है। यही कमेटी माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में भर्ती को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी।

औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत संयुक्त निदेशक खनन व संयुक्त निदेशक जीओलॉजी को अब संयुक्त निदेशक नाम से जाना जाएगा। वित्त विभाग के अधीनस्थ लेखा संवर्ग के कर्मियों के अधिकार वित्त विभाग के अधीन ही होंगे। इसके लिए एक सम्मिलित कैडर बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top