Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के, नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल नें, गढ़वाल आयुक्त से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।

कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के, नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल नें, गढ़वाल आयुक्त से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।

देहरादून :- सोमवार को महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व मे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल नें आयुक्त गढ़वाल मंडल बोर्ड अध्यक्ष, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से मुलाक़ात कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से चल रही मनमानी के विषय में ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन के माध्यम से लाल चंद शर्मा नें कहा की बीते दिनों जीएमएस रोड स्थित सालों पुरानी एमडीडीए कॉलोनी की जगह पर बनी पार्किंग को बेचने के लिए टेंडर निकाले गए। संज्ञान में आया है कि एमडीडीए अधिकारियों के निजी स्वार्थ के लिए इस पार्किंग को किसी बिल्डर या अन्य को बेचने की योजना है। इस कॉलोनी में तमाम लोग रहते हैं जिनके पास चौपहिया वाहन भी है।

लाल चंद शर्मा नें कहा यहां पर निवास करने वाले कई लोगों को अपनी कारें यहां बनी पार्किंग में खड़ी करनी पड़ती है। पार्किंग की जमीन को अगर नीलाम कर दिया जाता है तो लोगों के सामने अपने वाहन खड़ा करने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही सड़क पर वाहन खड़ा करने पर आवागमन में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जनहित के मद्देनजर पार्किंग को नीलाम करने का टेंडर निरस्त किया जाना चाहिए साथ ही इस तरह की गैर जिम्मेदाराना योजना बनाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होने कहा राजपुर मसूरी डएयवर्जन के पास एक होटल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें निर्माण का कार्य जारी है। जिस भूमि पर होटल का निर्माण किया जा रहा है उस क्षेत्र की सभी जमीनें नॉन जेड-ए की है तथा नियम के अनुसार इस प्रकार की जमीनों का स्वरूप नहीं बदला जा सकता है। उक्त निर्माणाधीन होटल का नक्शा कैसे पास हुआ यह जांच का विषय है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके संज्ञान में यह भी लाना चाहती है कि इसी तरह से महानगर की कई आवासीय कालोनियों में बिना पार्किंग के बड़े-बड़े कॉम्पलेक्स खोले जा रहे हैं। उदाहरण स्वरूप नेहरू कॉलोनी में ही हाल ही में बना कॉम्प्लेक्स है जिसमें पार्किंग की सुविधा नहीं है। पार्किंग की सुविधा न होने से लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा करने को मजबूर है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड सकती है। महोदय, एमडीडीए दोहरा रवैया अपनाते हुए गरीब लोगों पर तुरंत कार्रवाई करती है परन्तु बड़े काम्प्लेक्स वालों पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। साथ ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के पार्कों एवं सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्वार कराया जान चाहिए।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा की यह सरकार विकास करने के नाम पर सिर्फ जनता के साथ धोखा कर रही है जिसकी बानगी इंदिरा गांधी रेडेवलेपमेंट प्लांट है। जो की आज से 9 साल पहले शुरू किया गया था जिसका काम आज तक भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होने निवेदन कर कहा की जीएमएस रोड स्थित एमडीडीए कॉलोनी की जगह पर बनी पार्किंग को बेचने के टेंडर को निरस्त किये जाने, पार्को एवं सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्वार कराया जाय एवं महानगर में बिना पार्किंग के काम्प्लेक्सों के अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, दीप् वोहरा, जाहंगीर खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top