Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में, राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में, राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग।
तकनीकी शिक्षा के विस्तार को खुलेंगे 8 नये पाॅलीटेक्निक काॅलेज, डाॅ. धन सिंह रावत।   
तकनीकी शिक्षा के विस्तार को खुलेंगे 8 नये पाॅलीटेक्निक काॅलेज, डाॅ. धन सिंह रावत।  
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और तेजी।
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और तेजी।
प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए, प्रदेश सरकार संकल्पित, मुख्यमंत्री।
प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए, प्रदेश सरकार संकल्पित, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं।
प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में, नवरात्रि पर्व पर भव्य आयोजन 26 को माता का जागरण 27 को विशाल भण्डारा।
प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में, नवरात्रि पर्व पर भव्य आयोजन 26 को माता का जागरण 27 को विशाल भण्डारा।
सीएम धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
सीएम धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 

मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति, व उपभोक्ता विभाग की समीक्षा बैठक ली, योजनाओं की कार्यगति को लेकर, अधिकारियों पर भड़कीं, बोलीं योजनाओं को तय समय पर धरातल पर पहुंचाएं अधिकारी।

मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति, व उपभोक्ता विभाग की समीक्षा बैठक ली, योजनाओं की कार्यगति को लेकर, अधिकारियों पर भड़कीं,  बोलीं योजनाओं को तय समय पर धरातल पर पहुंचाएं अधिकारी।

देहरादून :- सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा के सभागार में विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री रेखा आर्या ने भंडारण के लिए गोदामों की मौजूदा स्थिति पर जानकारी प्राप्त की और गोदामों को हाइटेक स्टोरेज हॉल में तब्दील करने व इन्हें तकनीक से जोड़ने पर बल दिया। मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को विभाग से जुड़ी योजनाओं में टेक्नोलॉजी के ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल पर ज़ोर दिया।

बैठक में खाद्य मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के भुगतानों की भी जानकारी विभाग से प्राप्त की और बकाया बचे भुगतान का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना पर मिल रहे अच्छे फीडबैक पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे अंत्योदय और प्राथमिक परिवार कार्ड धारक योजना का पूरा लाभ ले रहे हैं। बैठक मे डोर स्टेप डिलीवरी योजना की भी समीक्षा की गई जिसके अंतर्गत अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के मैदानी जिलों में 99 फीसदी कवरेज कर लिया गया है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज़ी से सैचुरेशन की तरफ़ बढ़ रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने पी.एच.एच, अंत्योदय और राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों के लिए राशन किट मुहैया कराने के लिए विभाग को प्रस्ताव बनाने हेतु भी निर्देशित किया। इसके लिए दूसरे राज्यों की योजनाओं का अध्ययन कर राशन किट में नमक, तेल, चाय, मसाले समेत मूलभूत चीज़ें मुहैया करने के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त मंत्री ने 2024-25 की धान खरीद की व्यवस्थाओं की जानकारी विभाग से ली ।

बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैनई, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल, अपर आयुक्त पी. एस. पांगती सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top