Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है, उपराष्ट्रपति धनखड़।

देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है, उपराष्ट्रपति धनखड़।

देहरादून/घोघला :- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दमन एवं दीव के घोघला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने फ्लैटों का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में हो रहे परिवर्तन के पीछे राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, “‘नरेन्द्र’ नाम में ही वह शक्ति है, जो असंभव को संभव बना रही है।” धनखड़ ने आवास विकास के क्षेत्र में की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत 21,000 से अधिक घरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस प्रगति का श्रेय नेतृत्व को दिया और कहा, “यहां जो भी योजना मंजूर होती है, वह सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।”

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के संबंध में हुए परिवर्तनों का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में इन पुरस्कारों के असली हकदारों को सम्मानित किया गया है, और यह भारत की राम राज्य की ओर यात्रा का प्रतीक है। धनखड़ ने बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं में सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “हर घर में बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, और अब सौर ऊर्जा का भी विस्तार हो रहा है।”

उन्होंने आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुद्रा योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही। शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने सभी से अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। धनखड़ ने जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में भारत की समग्र प्रगति की प्रशंसा करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान पर निरंतर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम राम राज्य की ओर बढ़ रहे हैं, और इस यात्रा में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।”

इस अवसर पर डीएनएचएंडडीडी और लक्षदीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top