Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

गुड न्यूज- रोल आउट होने वाली है बीएसएनएल की 4जी सेवाएं, केन्द्रीय मंत्री ने बतायी डेट।

गुड न्यूज- रोल आउट होने वाली है बीएसएनएल की 4जी सेवाएं, केन्द्रीय मंत्री ने बतायी डेट।

देहरादून/नई दिल्ली :- भारत संचार निगम लिमिटेड के लाखों यूजर्स के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल की 4जी सेवाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। सरकार ने देश भर में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के रोल आउट की तैयारी पूरी कर ली है, जिसके तहत नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य जारी है।

हाल ही में, सरकार ने नेटवर्क सुधार के लिए 6000 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है और 1 लाख नए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं। सिंधिया ने एक वीडियो में बताया कि बीएसएनएल की सेवाओं को सुधारने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है।
सिंधिया ने पब्लिक अफेयर्स फोरम में एक चर्चा के दौरान बताया कि भारत में चार प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं: जीओ,एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल।  उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष जून तक पूरे देश में 1 लाख 4जी टावर स्थापित करना है, जिससे बीएसएनएल का मार्केट शेयर 8 प्रतिशत तक बढ़ सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2जी और 3जी यूजर्स की संख्या को देखते हुए हर किसी को 4जी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन 4जी कवरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में, 4जी कवरेज भारत के लगभग 98 प्रतिशत जिलों में फैली हुई है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष जून तक बीएसएनएल 4 जी सेवाएं पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएंगी।

सिंधिया ने कहा कि 4जी नेटवर्क के लॉन्च के बाद, बीएसएनएल को ग्राहकों को बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा, खासकर तब जब निजी कंपनियां प्राइस हाइक कर रही हैं। इसके लिए बीएसएनएल को भी एक कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट मॉडल की आवश्यकता है, जिससे ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top