Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।    
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।   
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।   
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।  
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।

एसजीआरआरयू काॅलेज आफ नर्सिंग, व ड्रीम्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग, कटक, उड़ीसा के बीच एमओयू हुआ साइन।

एसजीआरआरयू काॅलेज आफ नर्सिंग, व ड्रीम्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग, कटक, उड़ीसा के बीच एमओयू हुआ साइन।

देश दुनिया की प्रगति में, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सबसे प्रगतिशील टूल।

देहरादून :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के काॅलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कृत्रिम बुद्धि का शैक्षणिक शोध में योगदान विषय पर आयोजित सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस का उपयोग का शैक्षणिक शोध में योगदान की उपयोगिता को प्रकाशित एवम अन्वेषित करना रहा। एसजीआरआरयू काॅलेज आफ नर्सिंग एवम् ड्रीम्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग, कटक, उड़ीसा के बीच एमओयू साइन हुआ। एमओयू के अन्तर्गत छात्र-छात्रओं को एक दूसरे के संस्थानों में शैक्षणिक शोध, स्टुडेंट एवम् फेकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम का लाभ मिलेगा। 

मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में सम्मेलन के पहले दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ पंकज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डाॅ आर.पी.सिंह, नर्सिंग काॅलेज की डीन डाॅ जी.रामालक्ष्मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। डाॅ जी.रामालक्ष्मी ने स्वागत भाषण पढ़ा। उन्होंने कृत्रिम बुद्धि का शैक्षणिक शोध में योगदान विषय को रेखांकित करते हुए महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। नूतन काॅलेज आॅफ नर्सिंग, विषनगर गुजरात के प्राचार्य एप्लीकेशन ऑफ  आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन एकेडमिक रिसर्च विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जाॅन मैकर्थी ने पहली बार 1956 में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग किया था। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आज के समय की मांग है। छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए मानसिक रूप से सुदृढ बनाए जाने की आवश्यता है।

रूफेडा काॅलेज ऑफ नर्सिंग, जामिया हमदर्द की असिस्टैंट प्रोफेसर मिस सोमी बाला थोकचोम ने आर्टिफिशियल इंटीलेंस एज़ टूल फाॅर एकेडमिक रिसर्च पर जानकारयां सांझा की। उन्होंने कहा कि एकेडमिक रिसर्च में चार तरह के आर्टिफिशियल इंटीलेंस टूल्स होते हैं। उन्होने कहा कि एकेडमिक रिसर्च की माॅर्डन आवश्यकता के अनुसार इन टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

काॅलेज ऑफ नर्सिंग, ऋषिकेश की विषय विशेषज्ञ टी.कान्गालक्ष्मी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पक्ष का तुलनात्मक अध्ययन समझाया। उन्होंने रिसर्च रैबिट, कनेक्टेड पेपर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एम आई की तीव्र प्रगति के बारे में कई लोग बेहद निराशावादी हैं। ऐसे लोगों को दुनिया में होे रही तेज प्रगति को देखना समझना होगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की उपयोगिता और महत्व को आत्मसात करना होगा। ड्रीम्स यूनिवर्सिटी स्कूल आॅफ नर्सिंग, उड़ीसा के प्रोफसर सतीश राजामनी ने आटिफिशियल इंटेलीजेंस के शैक्षणिक शोध में चुनौतियां एवम् नैतिक विचार विषय पर जानकारी दी। सीएस काॅलेज ऑफ  नर्सिंक तमिलनाडू की प्रचार्य एम.पोपसेल्वी ने शैक्षणिक शोध में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के भविष्य विषय पर प्रकाश डाला। एसजीआरआर काॅलेज ऑफ नर्सिंग की एसोसिएट प्रोफेसर पोन मारी ने धन्यवाद ज्ञापन पढ़ा। इस अवसर पर प्रोफसर दिनेश्वरी, डाॅ सुमन विज, डाॅ मालविका सती कांडपाल, डाॅ बनकोटी डाॅ संजय शर्मा सहित नर्सिंग काॅलेज की फैकल्टी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top