Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तार, उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश, डॉ. धन सिंह रावत।

सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तार, उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश, डॉ. धन सिंह रावत।

एएनएम, सीएचओ व नर्सिंग अधिकारी भरे जायेंगे शत-प्रतिशत पद, डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून :- सूबे में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों व यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा। जिन ब्लॉकों में चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जाना है, उनकी डीपीआर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि निर्माण कार्यों को समय पर शुरू किया जा सके। इसके अलावा विभाग में एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के शत-प्रतिशत पदों को शीघ्र भरा जायेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार एवं कार्मिकों के रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों तथा यात्रा मार्गों पर गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता में रखा गया है, जिसके दृष्टिगत छोटी चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत कर उन्हें उप जिला चिकित्सालय में परिवर्तित किया जाना है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को प्रस्तावित एक दर्जन उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालयों के ढ़ांचागत विकास के लिये धनराशि जारी की जा सके। डॉ. रावत ने बताया कि एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के लगभग 632 पदों को शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अंतर्गत नर्सिंग अधिकारियों के 44 तथा सीचएचओ के 197 पदों को पूर्व में की गई भर्ती की प्रतिक्षा सूची से भरा जायेगा। जबकि एएनएम के 391 पदों को वर्षवार मेरिट सूची के आधार पर भरा जाना है जिसकी प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि विभाग के अंतर्गत टैक्नीशियन संवर्ग के विभिन्न रिक्त पदों तथा वार्ड ब्वाय के पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।

बैठक में चिकित्सा इकाईयों में दवाईयों एवं उपकरणों की आपूर्ति समय पर उपलब्ध करने,108 आपातकालीन सेवा का रेस्पांस टाइम कम से कम करने तथा प्रत्येक जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया करने को चरणबद्ध समीक्षा बैठक करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top