Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने ज्योतिर्मठ आपदा के सम्बंध में, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन से की चर्चा।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने ज्योतिर्मठ आपदा के सम्बंध में, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन से की चर्चा।

देहरादून :- श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर ज्योतिर्मठ आपदा को लेकर विचार – विमर्श किया। बैठक में तय किया गया गया कि आपदा प्रबंधन सचिव व कमिश्नर गढ़वाल अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ज्योतिर्मठ जा कर आपदा प्रभावितों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुनेंगे।

बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार भी मौजूद थे। इस दौरान अजेंद्र ने ज्योतिर्मठ नगर के उपचारात्मक कार्यों और प्रभावितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तेजी से प्रयासों की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन सचिव से स्वयं ज्योतिर्मठ का भ्रमण कर प्रभावितों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया। जिस पर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन ने कहा कि वे अक्टूबर प्रथम सप्ताह में कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, चमोली के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ ज्योतिर्मठ का भ्रमण कर स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे।

सचिव ने बताया कि ज्योतिर्मठ नगर की सुरक्षा के लिए शासन गंभीर है। सुरक्षा दीवार आदि के निर्माण के विस्तृत योजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होते ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जायेंगे। विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर भी स्थानीय लोगों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top