Breaking News
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने, अमृत योजना से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को सख्त निर्देशित करते हुए कहा, विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा बर्दाश्त।

देहरादून :- शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने गुरुवार को विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रदेश में चल रही “अमृत योजना“ की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा राज्य के शहरों में पेयजल समस्याओं के निजात के लिए फंडिंग की जाती है इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हम इसमें पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अमृत योजना का उद्देश्य प्रदेश के शहरों में जलापूर्ति, सीवरेज, जल निकासी, शहरी परिवहन तथा शहरों में अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण करना है, इन सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कराना विभाग की जिम्मेदारी है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश के शहरों में अमृत योजना-1.0 के तहत 151 योजनाएं कार्यरत हैं जिनमें से 143 योजनाएं पूर्ण हो चुकीं हैं तथा शेष 08 योजनाओं को दिसम्बर 2024 तक पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि अमृत योजना-2.0 जोकि वर्ष 2021 से 2026 तक की समयावधि के लिए थी जिसमें सम्मिलित योजनाओं पर विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत प्रदेश के 27 शहरों में कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि पहले फेज में लगभग रू0 233 करोड़ के विकास कार्य किये जायेंगे जबकि दूसरे फेज के विकास कार्यों के निष्पादन के लिए लगभग रू0 356 करोड़ की स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजा गया है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि हमारा सर्वप्रथम उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्य ससमय पूर्ण हो जाते हैं तो प्रदेश के 27 शहरों को लगभग मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत पेयजल सुविधाओं से आच्छादित किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि अमृत योजना से जुड़े विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जायेगी तथा उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लापरवाही में संलिप्त व्यक्ति या विभाग के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर बैठक में नितिन भदौरिया, अपर सचिव, शहरी विकास/मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन, एल.एन. मिश्रा, अपर निदेशक, शहरी विकास, संजय सिंह, सीई (एचक्यू), पेयजल निगम, एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top