Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

डीजीपी ने नैनीताल/उधमसिंहनगर के अपराधों की समीक्षा, कर महिला सुरक्षा ड्रग्स, साईबर अपराध के मामलों, में त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

डीजीपी ने नैनीताल/उधमसिंहनगर के अपराधों की समीक्षा, कर महिला सुरक्षा ड्रग्स, साईबर अपराध के मामलों, में त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ की गोष्ठी।

जनसंवाद को बताया पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस विभाग हर सम्भव प्रयास करेगा ताकि समाज में शान्ति और सुरक्षा बनी रहे।

देहरादून/नैनीताल,उधमसिंहनगर :-  अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक- 26.09.2024 को सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा कोतवाली हल्द्वानी परिसर में गार्द की सलामी ली गई। ततपश्चात सभागार में सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापार मण्डल आदि के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय का पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया गया, इसके पश्चात व्यापार मंडल सम्भ्रान्त नागरिकों तथा सेवानिवृत्त आईजी मोहन सिंह बंग्याल द्वारा भी महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, युवाओ में बढ़ते नशे, महिला सम्बन्धित अपराधों की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया। नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का सुझाव दिया गया, जिस पर महोदय द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए नशा उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्यवाही तथा नशें में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने नागरिकों को सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेगा। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को जनता के सहयोग से सफल बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। उन्होने इस संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की चर्चाएँ पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने में सहायक हैं। साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा ध्येय है, यदि कोई पुलिसकर्मी नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया, या नशा कारोबारी को सहयोग करता पाया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आस-पास कोई नशे का कारोबार चल रहा हो या कोई अपराध कारित होने की सूचना हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें कानून व्यवस्था बनाये रखने में हमें सहयोग करें।

*महिला अधि0/कर्म0 गणों का सम्मेलन-

महिला सम्मेलन आयोजित करते हुए अधि0/कर्म0 की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके। पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि थाना चौकी स्तर पर महिलाओं के कार्य करने हेतु साफ सुथरे माहौल प्रदान करना एवं आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। महिला सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझें फ्रंट लाईन में आकर महिला सुरक्षा हेतु अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने शिकायतकर्ताओं और आम जनमानस के साथ शिष्टाचार और नम्रता से पेश आने के लिए भी निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने यह स्पष्ट किया कि पुलिस का व्यवहार नागरिकों के प्रति सकारात्मक होना चाहिए, ताकि समाज में विश्वास और सहयोग बढ़ सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके।

पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी, वार्ता के दौरान महोदय द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाने, गुंडे बदमाश तथा फरार अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। महिला सुरक्षा के सम्बन्धी सवाल के जवाब में कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यावाही की जायेगी।

*पुलिस कार्यालय शाखाओं का निरीक्षण-*

इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा बहुउद्देशीय भवन के विभिन्न पुलिस शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

*जनपद नैनीताल एवं उधमसिंहनगर की अपराध समीक्षा-*

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत एवं एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा व एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकान्त मिश्रा की मौजूदगी में जनपद नैनीताल तथा उधमसिंह नगर के अपराधों की गहन समीक्षा की गयी।

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा विशेष रूप से महिला अपराधों/साइबर क्राइम/युवाओं में बढ़ते नशे के प्रवृत्ति पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये, एवं सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन मुद्दों की गम्भीरता को समझें और प्रभावी कदम उठाए ताकि अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर लगातार मॉनिटरिंग की जाय। इससे अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे तथा अपराध में कमी आयेगी।साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित करते हए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के प्रयास, ई चालान की कार्यवाही तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर बैरिकेटिंग लगाने की कार्यवाही के साथ ही जनजागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस की पहुंच जन-जन तक सुगम बनाने के निर्देश दिये गये।

सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों का तत्काल खण्डन किया जाय, जघन्य अपराधों में लापरवाही एवं पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही  की जायेगी, साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों तथा नाबालिक के गुमशुदगी मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाय, महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए हर थाने में सुविधायुक्त एक कक्ष स्थापित किया जायेगा, जिसमें वे थाने में आकर अपने को सुरक्षित महसूस* कर सकें। उन्होंने कहा कि साईबर ठगी वर्तमान में एक चुनौती बनकर उभरी है, जिसका मुकाबला करना नितान्त आवश्यक है। लोग ठगी का शिकार होकर अपने जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं, साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाए।

कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह द्वारा किया गया।

गोष्ठी में  प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली, भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी, भगवत राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

जनपद उधमसिंहनगर से सुश्री निहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर सहित सभी थाना/शाखा प्रभारी/ अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top