Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

बच्चों की फीस में 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के, आरोप में महिला क्लर्क गिरफ्तार।

बच्चों की फीस में 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के, आरोप में महिला क्लर्क गिरफ्तार।

फर्जी फीस रसीद तैयार कर की धोखाधड़ी 

देहरादून :- एक निजी स्कूल में बच्चों की फीस में 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में महिला क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रबंधक डॉ. जया पटेल ने स्कूल की क्लर्क अनुराधा और उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फर्जी फीस रसीद तैयार कर 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

इस मामले में एसपी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस अफसरों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह की टीम ने फीस रसीदों, रजिस्टरों, बैंक स्टेटमेंट, अभिभावकों व बच्चों के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। 
तहरीर में स्कूल प्रबंधक ने बताया, लेखा प्रभारी अनुराधा ने फर्जी फीस रसीद तैयार कर अभिभावकों से तो फीस ले ली, लेकिन स्कूल प्रबंधन को बताया कि अभिभावकों ने फीस नहीं दी है। उन्होंने फीस जमा करने के लिए समय मांगा है, लेकिन जब लगातार कुछ छात्रों की फीस बकाया होने लगी तो प्रधानाचार्य ने बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया, जिससे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। देहरादून की एक चार्टेड एकाउंटेंट फर्म से स्कूल की बैलेंस सीट तैयार कराने पर इस मामले का खुलासा हो गया। क्लर्क पर वर्ष 2017 से 2024 तक बच्चों की फीस की धनराशि के गबन का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top