Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

केदारनाथ धाम यात्रा से सकारात्मक संदेश, अजेंद्र अजय।

केदारनाथ धाम यात्रा से सकारात्मक संदेश, अजेंद्र अजय।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

श्री केदारनाथ धाम। प्रतिष्ठित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थायें चाक चौबंद है श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी), जिला प्रशासन तथा श्री केदार सभा के सयुंक्त प्रयासों से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अभी तक पौने तेरह लाख तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है।

बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व केदारनाथ क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। वहीं श्री भगवान केदारनाथ के दर्शनों हेतु आनेवाले तीर्थयात्री सुरक्षित यात्रा का संदेश लेकर जा रहे है बताया कि अभी भी केदारनाथ यात्रा में एक माह का लगभग समय शेष है और यात्रा निरंतर चल रही है।

इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत एक सप्ताह से श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखे है । विगत 1 अक्टूबर को जिलाधिकारी डा.सौरभ गहरवार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने केदारनाथ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था का सोन प्रयाग से केदारनाथ धाम तक निरीक्षण किया था।

बीते कल शुक्रवार से आज शनिवार को मुख्य कार्याधिकारी ने तीर्थयात्रियों के बीच में रह कर यात्रियों की स्वाभाविक सुझावों क्रिया प्रतिक्रियाओं तथा यात्रा के दौरान हुई दिक्कतों तथा मंदिर समिति, प्रशासन के प्रति तीर्थयात्रियों के विचार जाने। इस बार केदारनाथ में भी मुख्य कार्याधिकारी बिना पहचान बताये तीर्थयात्रियों के बीच दर्शन पंक्ति से मंदिर दर्शन हेतु पहुंचे। इससे पहले माह अगस्त में मुख्य कार्याधिकारी ने वेशभूषा बदल कर श्री बदरीनाथ यात्रा का निरीक्षण किया था।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में तीर्थयात्रियों का बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण है। इसके अलावा मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति अधिकारियों – कर्मचारियों की बैठक ली तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे मंदिर समिति के डीएसडी भवन का निरीक्षण किया।

इस भवन को मंदिर समिति को हस्तांतरित किया जाना है।इस दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग,‌ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहित पीडब्लूडी के अभियंतागण, गावर कंपनी के प्रतिनिधि सहित धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अवर अभियंता विवेक कुमार,अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

यहां यह भी ज्ञातब्य है कि रावल निवास, भोग मंडी,‌ भंडार कक्ष को मंदिर समिति विशेष पूजा काउंटर के निकट अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है इसके लिए मंदिर समिति ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।

आज ही वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधि मंडल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से मिला तथा मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थायें की सराहना की तथा तीर्थयात्रियों के लिए सरल सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पोस्ती ने कहा कि मंदिर समिति, जिला प्रशासन तथा केदार सभा, व्यापार सभा के संयुक्त प्रयासों से तीर्थयात्रा निर्बाध रूप से चल रही है। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अंकित सेमवाल,प़कज शुक्ला, विजेंद्र शर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष सीपी तिवारी आदि मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top