Breaking News
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल।

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर  उठाए सवाल।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार आशुतोष नेगी को पौड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार की जाने के मामले में प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है । इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि,जिस तरह से प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार आशुतोष नेगी को गिरफ्तार किया गया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि,प्रदेश सरकार अंकिता हत्याकांड मामले में किसी न किसी को बचाने का काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि,आशुतोष नेगी अंकिता हत्याकांड मामले में शुरू से ही उसके परिजनों के साथ लगातार खड़े रहे। इसके बाद अब उन्हें सरकार के इशारों पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है ।

इस दौरान गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि,वे अपने आगामी 7 और 8 तारीख के भ्रमण कार्यक्रम को स्थगित करते हुए श्रीनगर में अंकिता के परिजनों द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन देने के लिए श्रीनगर पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि,यह पहाड़ की बेटी की हक की लड़ाई है । जिसमें पूरा प्रदेश उस बेटी के परिवार के साथ खड़ा है। जब तक उसको न्याय नही मिल जाता,ये लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही अंकिता भंडारी केस आज से डेढ़ साल पहले उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भूचाल ला दिया था। हालांकि इस मामले में आरोपी अभी जेल में बंद है। लेकिन यह पूरा प्रकरण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। सड़क पर प्रदर्शन के साथ ही सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के हैशटैग के साथ कैम्पेन शुरू हो गया है। दरअसल अंकिता केस में न्याय की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद से लोगों में फिर से रोष है। ‌

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उसके माता-पिता और परिजन श्रीनगर गढ़वाल में धरने पर बैठे हैं। तत्कालीन SDM और यमकेश्वर MLA पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि,सत्तारूढ़ सरकार और पुलिस-प्रशासन के दबाव में बड़े आरोपियों को बचाया जा रहा है। इस प्रकरण में न्याय की लड़ाई लड़ रहे,पत्रकार आशुतोष नेगी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जिनके लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपना आवाज उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top