Breaking News
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

एसजीआरआरयू खेलोत्सव: क्रिकेट में स्कूल ऑफ  योगिक साइंस ने, नर्सिंग को किया पराजित। 

एसजीआरआरयू खेलोत्सव: क्रिकेट में स्कूल ऑफ  योगिक साइंस ने, नर्सिंग को किया पराजित। 

क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा दूसरा दिन। 

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सवका दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक व बालिका वर्ग में खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल में जगह पक्की की। 

मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस बनाम स्कूल ऑफ नर्सिंग के बीच खेला गया। नर्सिंग की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रनों का लक्ष्य रखा। देवराज सिंह ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ योगिक सांइस की टीम 7वें ओवर में विजयी लक्ष्य प्राप्त कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। 

क्रिकेट दूसरा मुकाबला स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एवम् स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ पैरामैडिकल विजयी रही। बालिका शतरंज में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल की मैत्री विजयी रही। बालक शतरंज में आयुष नौटियाल ने जीत दर्ज की। बालक एकल कैरम प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी के के अंकित सिंह ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका एकल कैरम प्रतियोगिता में संजना ने खिताबी जीत दर्ज की। बालक डबल्स कैरम प्रतियोगिता में सचिन गुसाईं एवम् प्रयांशु मेहरा की जोड़ी ने सनसनी फैलाई। बालिका डबल्स कैरम में स्कूल ऑफ नर्सिंग की वैशाली मेहरा और वर्निका चंदेल ने खिताबी जीत दर्ज की। बास्केटबाल छात्रा वर्ग में में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट अव्वल रहा। बास्केटबाल के दूसरे मुकाबले में स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर डॉ मनबीर नेगी, डॉ मनीष देव, डॉ बृजमोहन कांति, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top