Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में, 200 बच्चों का किया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 8 बच्चे रेफर।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में, 200 बच्चों का किया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 8 बच्चे रेफर।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में अयोजित किया गया मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर।

देहरादून :- मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कोरोनेशन चिकित्सालय के डीईआईसी(DEIC) केन्द्र में एक दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित इस शिविर में बच्चों की स्वास्थ्य जांच, नाक-कान-गला, मनोरोग, बाल रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग संबंधी जांच की गयी तथा निशुल्क औषधि वितिरित की गयी। शिविर में राज्य के विभिन्न जनपदों पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी तथा देहरादून से आये 200 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

शिविर में 60 बच्चों की हृदय रोग संबंधी जांच की गयी, जिसमें से पौडी निवासी 2 बच्चों तथा देहरादून निवासी 3 बच्चों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। 50 बच्चों की नाक-कान-गला संबंधी जांच की गयी, जिसमें से रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी जनपद के एक-एक बच्चे को हेयरिंग एड हेतु श्री राममूर्ति चिकित्सालय बरेली रेफर किया गया। 50 बच्चों की बाल रोग संबंधी जांच की गयी तथा 40 बच्चों की मनोरोग संबंधी जांच की गयी। देहरादून निवासी 1 बच्चे को हड्डी रोग विभाग एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया। रेफर किए गए बच्चों को सम्पूर्ण उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ संजय जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों हेतु विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों के वृहद समूह तक सेवाओं का विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिन बच्चों को रेफर किया जा रहा है, उनके उपचार पर आने वाला सम्पूर्ण व्यय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 वी0एस0 चौहान, एसीएमओ एन0एच0एम0 डॉ0 निधि रावत, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ0 संजीव मालवीय, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ0 विक्रम सयाना, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 ज्योति पाठक, मनोचिकित्सक डॉ0 निशा सिंगला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनु स्वरूप, डीईआईसी प्रबंधक रत्नामणि, डीईआईसी से समस्त स्टाफ सहित आरबीएसके प्रबंधक गीता शर्मा, कल्पना, सुभांष भट्ट, प्रवीन खत्री, रेखा उनियाल, स्कूल हेल्थ टीम से डॉ0 उषा चौहान, फार्मासिस्ट आशीष नेगी, संतोष नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top