Breaking News
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

केदारनाथ उपचुनाव- बीजेपी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को, भेजा प्रत्याशियों के नामों का पैनल।

केदारनाथ उपचुनाव- बीजेपी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को, भेजा प्रत्याशियों के नामों का पैनल।

पार्टी संगठन बूथ चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए तैयार- प्रदेश अध्यक्ष।

देहरादून :- भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं।

रुद्रप्रयाग जिला संगठन के माध्यम से पैनल में नौ नाम भेजे गए। प्रदेश संसदीय बोर्ड की वर्चुअल बैठक में पैनल में आए नामों पर चर्चा हुई। वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व सांसद शामिल हुए। पैनल में आए सभी नामों पर क्षेत्रीय, सामाजिक एवं सांगठनिक पहलुओं पर विस्तार से विमर्श हुआ।

बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छह नामों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, बोर्ड ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को संभावित उम्मीदवारों के नामों के इस पैनल को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत किया।

पैनल में नौ लोगों के नाम भेजे

प्रदेश संसदीय बोर्ड को रुद्रप्रयाग जिले से पैनल में नौ नाम भेजे गए, जिनमें पूर्व विधायक आशा नौटियाल, ऐश्वर्या रावत, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल, पूर्व दायित्वधारी दिनेश बगवाड़ी, राष्ट्रीय संगठन में रहे कुलदीप आजाद नेगी, संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला जगवाण और पंकज भट्ट के नाम भी भेजे गए थे।

पार्टी संगठन बूथ एवं पन्ना स्तर तक चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शीघ्र ही पैनल के नामों पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित कर देगा। इसके बाद हम अपनी चुनावी रणनीति के अगले चरण को अंतिम रूप देने आरंभ कर देंगे। – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top