Breaking News
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।

एसजीआरआरयू खेलोत्सव, योगिक साइंस की क्रिकेट में खिताबी जीत, देवराज मैन ऑफ दि मैच चुने गए।

एसजीआरआरयू खेलोत्सव, योगिक साइंस की क्रिकेट में खिताबी जीत, देवराज मैन ऑफ दि मैच चुने गए।

बास्केटबाॅल में नर्सिंग एवम् मैनेजमेंट की खिताबी जीत।

डाॅन्ची एवम् आयुष कोठियाल प्लेयर ऑफ दि मैच चुने गए।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का चौथे दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं के नाम रहा। क्रिकेट के फाइनल में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी ने खिताबी जीत दर्ज की। कबड्डी के नाॅक आउट मुकाबलों में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवम् स्कूल ऑफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर चैथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ आर.पी.सिंह, समन्वयक एसजीआरआरयू, विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, डाॅ पंकज मिश्रा एवम् खेलोत्सव के सचिव सत्य प्रकाश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी एवम् स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल सांइसेज़ के बीच खेला गया। योगिक साइंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ह्यूमैनिटीज के बल्लेबाज गौरव ने 15 गेंदों पर एक चैके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पारितोष ने 8 गेंदों पर 13 रनों की ताबडतोड़ पारी खेली। पारितोष ने 2 चैके और एक छक्का लगाया। ह्यूमैनिटीज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 76 रनों का लक्ष्य रखा। योगिक साइंस की ओर से देवराज ने 2 विकेट चटकाए। सूरज, अभिषेक, जतिन निखिल ने एक एक विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगिक साइंस की टीम ने शानदार शुरूआत की। देवराज ने 15 गेंदों पर 34 रनों की आतिशी पारी खेली। देवराज ने 5 चैकों और एक छक्के की मदद से जीत में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई। उत्तम ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए। योगिक साइंस की टीम ने 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। देवराज को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

बालक वर्ग कबड्डी में स्कूल ऑफ एग्लीकल्चर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच अगले राउंड में प्रवेश किया। बास्केटबाॅल बालिका वर्ग का फाइनल स्कूल ऑफ नर्सिंग एवम् बालक वर्ग का फाइनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जीता। बास्केटबाॅल बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डाॅन्ची एवम् बालक वर्ग में आयुष कोठियाल को प्लेयर ऑफ दि मैच चुना गया।

इस अवसर पर डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ मनीष मिश्रा, डाॅ कमला ध्यानी, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ रविन्द्र कुमार, मनदीप नारंग, कमल बिजलवाण, संजय नेगी, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top