Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

मुख्यमंत्री के वादे के बावजूद भी, देहरादून महानगर की सडकों व नालों की हालात जस की तस, नवीन जोशी।

मुख्यमंत्री के वादे के बावजूद भी, देहरादून महानगर की सडकों व नालों की हालात जस की तस, नवीन जोशी।

देहरादून :- कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा आज आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत रायपुर विधानसभा क्षेत्र के तपोवन क्षेत्र में आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा के पिछले कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र के हालात बदतर हो गये है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सडकों को गड्डा मुक्त किये जाने के वादे के बावजूद सडकों व नालों की हालात जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अभी तक देहरादून महानगर के लगभग एक तिहाई से भी अधिक क्षेत्र का भ्रमण पूरा करने के उपरान्त पाया है कि न तो भाजपा की राज्य सरकार और न ही भाजपा के नगर निगम बोर्ड देहरादून ने जनहित का एक भी कार्य नहीं किया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर शुरू की गई हड्प्पा और मोहन जोदड़ो की तर्ज़ पर की गई खुदाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। आज जनता को भाजपा सरकार और बोर्ड की नाकामियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। देहरादून के नगरीय क्षेत्र की सड़कों, नालियों, सीवर लाइनों तथा स्ट्रीट लाईट सहित आम बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। आज राजधानी देहरादून की ऐसी स्थिति हो चुकी है जैसी कभी ग्रामीण क्षेत्रों की भी नहीं हुआ करती थी।

नवीन जोशी ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जो करोड़ो रूपये के आधे-अधूरे काम किये गये हैं उन सभी में भारी घोटाला कर जनता की खून-पसीने की कमाई से दिये गये टैक्स का दुरूपयोग किया गया है जिसका हिसाब जनता को नगर निगम चुनाव में मांगना चाहिए।

जनसम्पर्क कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, अनिल नेगी, देवेन्द्र पंवार, गोपाल गडिया, आदि अनेक कांग्रेसजन एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top