Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की, जयंती व पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचंद शर्मा।

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की, जयंती व पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचंद शर्मा।

देहरादून :-शुक्रवार को कांग्रेस भवन में नारायण दत्त तिवारी जी को उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि तिवारी जी की दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने उत्तराखंड के विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्होंने राज्य के हर क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि लाने का कार्य किया। उनके निधन से देश ने एक महान नेता और मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। कांग्रेस पार्टी तिवारी जी के आदर्शों पर चलते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने तिवारी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश और उत्तराखंड राज्य के विकास में अमूल्य योगदान दिया। तिवारी जी का जीवन समाज सेवा, राजनीति और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा, और उनके प्रयासों ने विकास की नई दिशा तय की।

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी, विकास नेगी ने तिवारी जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिवारी जी के नेतृत्व में देश के कई क्षेत्रों में विकास की बयार बही, विशेष रूप से उत्तराखंड राज्य में उनके कार्यकाल के दौरान कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ।

विकास नेगी ने कहा कि तिवारी जी ने उत्तराखंड को विकास की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों और विचारों पर चलते हुए देश और राज्य के विकास के लिए सतत कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, प्रदेश सचिव जगदीश धीमन, दीप बोरा, बलजीत सिंह, अंकित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top