Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

रोज़गार गारंटी परिषद की बैठक में, ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए तेज़ी से रिक्त पदों की नियुक्ति, और योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश।

रोज़गार गारंटी परिषद की बैठक में, ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए तेज़ी से रिक्त पदों की नियुक्ति, और योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश।

देहरादून :- सोमवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक परिषद द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जल्द से जल्द जे.ई और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके।’मेरी गांव मेरी सड़क’ योजना हेतु मानक निर्धारित करें जिससे प्रत्येक ब्लॉकों को सड़कों की निश्चित संख्या मिल सके। मंत्री ने योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर भी तेजी से लागू करने का आदेश दिया और कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाना चाहिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को हर संभव वित्तीय सहायता मिल रही है, जिसे ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का दायित्व अधिकारियों का है। उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र से प्राप्त वित्तीय सहायता का सही उपयोग हो, ताकि हर जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘हरेला’ और ‘अमृत सरोवर’ योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी इन योजनाओं के तहत लगाए गए वृक्षों की पूरी जानकारी और मॉनिटरिंग समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही, अमृत सरोवर योजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए सरोवर के किनारों पर वृक्षारोपण और सब्जी उत्पादन को रोजगार सृजन का माध्यम बनाने पर बल दिया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री का एक विशेष प्रोजेक्ट है, जिससे न केवल पेयजल की समस्या हल होगी, बल्कि सरोवरों के किनारों पर वृक्षारोपण और कृषि कार्यों से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह योजना सुचारू रूप से लागू हो और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचे।

इस अवसर पर अपर सचिव एवं आयुक्त धीराज सिंह गबर्याल, जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय, उप आयुक्त परियोजना प्रकाश रावत सहित नामित सरकारी गैर सरकारी सदस्यों और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top