Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।

हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।

अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता, मोहन बाबू ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट। 

देहरादून :- दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता (तेलुगू सिनेमा) एम. बी. नायडू (मोहन बाबू) और उनके पुत्र विष्णु मांचू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान अभिनेता और फिल्म निर्माता मोहन बाबू ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म कन्नपा शीघ्र रिलीज होने वाली है और वे फिल्म रिलीज होने से पहले देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। ज्योर्तिलिंग दर्शन की शुरुआत वे केदारनाथ जी से करने जा रहे हैं।

इस दौरान उनके पुत्र प्रसिद्व फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता (तेलुगू सिनेमा) विष्णु मांचू ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ जी के दर्शन करते हुए वे केदरनाथ बाबा और देवभूमि उत्तराखण्ड से आशीर्वाद लेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि हर कोई चाहता है कि किसी भी बड़े और पुनीत कार्य करने से पूर्व देवभूमि के तीर्थों का आशीर्वाद लिया जाए।

उन्होंने दोनों अभिनेता और फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्म की सफलता के लिए आगामी शुभकामनाएं प्रदान की।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद एंव महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग  बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top