Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

ठंड में गीजर के पानी से नहाते है तो हो जाए सावधान, बीमार हो सकता है दिल, झड़ सकते है बाल।

ठंड में गीजर के पानी से नहाते है तो हो जाए सावधान, बीमार हो सकता है दिल, झड़ सकते है बाल।

सर्दियां आने वाली है इस मौसम में कडक़ड़ाते ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग कई उपाय करते है कुछ लोग तो इस मौसम में कई-कई दिनों तक नहाए बिना ही रहते है, जबकि बहुत से लोग गीजर के गर्म पानी से डेली नहाते है।

गीजर के पानी से नहाने से उन्हें सुकून भी मिलता है और शरीर को रिलैक्स भी महसूस होता है लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने से कई नुकसान भी हो सकते है इससे सेहत को खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

आइए जानते है सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने के क्या नुकसान हो सकते है।

त्वचा की समस्याएं
सर्दी के मौसम में गीजर के पानी से नहाने से स्किन की समस्याएं हो सकती है। गर्म पानी त्वचा की नमी को खत्म कर देता है, जिससे त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है इससे त्वचा पर दाग-धब्बे, खुजली और जलन हो सकती है। अगर स्किन सेंसेटिव है तो ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। इसलिए सर्दी में जब भी गीजर के पानी से नहाएं तो उसके बाद हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

बाल झड़ सकते है
गीजर के पानी से नहाने से बालों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल टूटने लगते है। इससे बालों का झडऩा और गंजापन हो सकता है। सर्दियों में बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद मॉइस्चराइजिंग हेयर कंडीशनर लगाना चाहिए, ताकि बाल झडऩे की समस्या न हो।

हार्ट डिजीज का खतरा
गीजर के पानी से नहाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है, दरअसल गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है, इससे हार्ट बीट भी प्रभावित हो सकती है, इसलिए ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें और पानी का टेंपरेचर मेंटेन रखें।

फेफड़ों की समस्याएं
गीजर के पानी से नहाने से फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती है गर्म पानी से नहाने से फेफड़ों में सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है, जो बाद में गंभीर भी बन सकती है, इसलिए सावधान रहना चाहिए।

मांसपेशियों में खिंचाव
अगर आप गर्म पानी में ज्यादा समय तक नहाते है तो मांसपेशियों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, इससे खिंचाव और बहुत दर्द हो सकता है। अगर किसी को गठिया या मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं है, तो उन्हें इससे बचकर ही रहना चाहिए।

ठंड में गीजर के पानी से नहाने की सावधानियां
1. नहाने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
2. नहाने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
3. बालों को गर्म पानी से धोने की जगह गुनगुने पानी से धोएं।
4. नहाने के बाद आराम करें और तनाव न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top