Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने, बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु दिए दिशा- निर्देश।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने, बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु दिए दिशा- निर्देश।

आधुनिक सेन्टर में रखे जाएंगे भिक्षावृत्ति करते बच्चे

बच्चों को खेल एवं पढाई के लिए किया जाएगा प्रेरित

देहरादून :- जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों, एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ उनके सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया जनपद देहरादून में कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे बल्कि बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार खेल एवं पढाई के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभावी कार्य योजना पर कार्य करेंगें अधिकारी। इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम पर कार्य करने की वाली संस्थाओं के अधिकारियों से उनके सुझाव की प्राप्त किये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर आधुनिक सेन्टर में रखा जाएगा जिसमें उनके लिए खेल एंव पढाई की सुविधा उपलब्ध रहेंगी, उन्होंने  इस आधुनिक सेन्टर के लिए विशेष एक्टिविटी टीचर एवं हेल्पर रखे जाएंगे जिन्हे इस प्रकार के बच्चों को पढाने तथा कांउसिलिंग कराने का अनुभव हो। जिलाधिकारी के निर्देशन पर भिक्षावृत्ति करते पाए जाने बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु जिला प्रशासन प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रहा। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना पर कार्य गतिमान है। वहीं जनपद में व्यस्क भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए समाज कल्याण विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायुक श्रम आयुक्त दीपक कुमार सहित, सम्बन्धित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top