Breaking News
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया, सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया, सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही, दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही, दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन।
भगवान बद्रीविशाल के दर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भगवान बद्रीविशाल के दर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प का सपना साकार, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया, ₹2.28 करोड़ की खेल परियोजना का भूमि पूजन।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प का सपना साकार, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया, ₹2.28 करोड़ की खेल परियोजना का भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
जिला देहरादून में एक ही दिन में, राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का हुआ निस्तारण।
जिला देहरादून में एक ही दिन में, राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का हुआ निस्तारण।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में, फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में, फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

ज्यादा कंघी करने से क्यों झड़ते हैं बाल? यहां जानें हेयर कॉम्बिंग करने का सही तरीका

ज्यादा कंघी करने से क्यों झड़ते हैं बाल? यहां जानें हेयर कॉम्बिंग करने का सही तरीका

खूबसूरत लहराते, काले, घने और मजबूत बाल किसे पसंद नहीं होते हैं. महिला हो या पुरुष बाल दोनों के लिए बहुत मायने रखते हैं। क्योंकि  इस पर उनका ओवरऑल लुक डिपेंड करता है. ऐसे में लोग इनका ख्याल रखने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. लेकिन जाने-अनजाने में कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे बालों को बहुत नुकसान होता है। ऐसी ही एक गलती है बालों को गलत तरीके या बहुत ज्यादा कंघी करना. ज्यादा कंघी करने से बालों को नुकसान होता है. जितना आप बाल झाड़ेंगे, ये टूटेंगे, कमजोर होंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं अधिक कंघी करने से बालों को क्या नुकसान हो सकता है, कब और कितनी बार करनी चाहिए कंघी।

बालों को ज्यादा कंघी करने से क्या नुकसान होता है?

हेयर फॉल की समस्या
देखभाल की कमी से बाल टूटते हैं. डैंड्रफ, हॉर्मोनल प्रॉब्लम, शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी बालों को नुकसान होता है। ज्यादा कंघी करने से भी कुछ लोगों को हेयर फॉल की समस्या होती है।

जड़ों से कमजोर हो जाते है बाल
जिन लोगों के बाल बहुत पतले होते हैं उन्हें बालों को ज्यादा कंघी करने से बचना चाहिए.  क्योंकि ऐसे लोगों के बाल जड़ों से कमजोर होते हैं. जिन लोगों के बाल पहले से अधिक टूट रहे हों उन्हें इससे बचना चाहिए।

स्कैल्प को पहुंचता नुकसान
जल्दी-जल्दी कंघी करने से स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है. रूसी होने के कारण स्कैल्प में खुजली, इर्रिटेशन हो सकती है. डैंड्रफ होने पर अधिक तेजी से कॉम्ब करने पर रूसी बालों में ऊपर की तरफ आ जाते हैं।

हेयर क्यूटिकल्स होता डैमेज
अधिक कंघी करने से हेयर क्यूटिकल्स को भी नुकसान होता है. ये बालों की सुरक्षा कवच होते हैं. अधिक कंघी करने से इन्हें नुकसान होता है. ऐसे में बाल संवेदनशील होकर टूटने शुरू हो जाते हैं।

बालों में कैसे करनी चाहिए कंघी?
1.जब आपको लगे कि आपके बाल उलझे हुए हैं तो ही कंघी करें. बालों को हर समय खुला ना रखें. इससे ये उलझेंगे नहीं और आपको बार-बार कॉम्ब नहीं करनी पड़ेगा।

2.पुरुषों के बाल छोटे होते हैं, ऐसे में वे कंघी ना भी करें तो चलेगा. लेकिन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बना रहे, इसके लिए आप दिन भर में एक से दो बार कंघी कर सकते हैं।

3.महिलाओं के बाल बहुत घने, लंबे हैं तो बेहतर होगा कि इन्हें बांधकर रखें. दिन भर में दो बार बालों को कंघी करना काफी है. घुंघराले बालों को भी दो बार कंघी करें।

4.कंघी हमेशा चौड़े, मोटे दांतों वाली ही खरीदें. क्वालिटी का ध्यान रखें.कभी भी शैम्पू करने के बाद गीले बालों में कंघी ना करें. इससे बाल अधिक टूटते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top