Breaking News
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के, मजबूत प्रत्याशी और पूर्व विधायक मनोज रावत ने, अपना नामांकन दाखिल किया, अमरजीत सिंह।

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के, मजबूत प्रत्याशी और पूर्व विधायक मनोज रावत ने, अपना नामांकन दाखिल किया, अमरजीत सिंह।

देहरादून :-  केदारनाथ उपचुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी और पूर्व विधायक मनोज रावत ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद अगस्त्यमुनि के विजयनगर से रामलीला मैदान तक एक विशाल रोड शो किया गया, जिसके पश्चात जनसभा का आयोजन हुआ। इस जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने भाजपा के विकास के दावों की पोल खोल दी। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत एक ऊर्जावान और अनुभवी नेता हैं, जो लंबे समय से क्षेत्र में जन सरोकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। निश्चित रूप से चुनाव के बाद जनता उन्हें विधायक के रूप में स्वीकार करेगी। मनोज रावत केदारनाथ की समस्याओं को पूरे प्रदेश की समस्याओं के साथ उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने पाँच मंत्रियों की ड्यूटी केदारनाथ में लगाई है, जबकि क्षेत्र की जनता उनसे पिछले 6 वर्षों में किए गए कार्यों का हिसाब मांग रही है। भाजपा के पास जनता को जवाब देने के लिए शब्द नहीं हैं। केदारनाथ मंदिर की परंपरा और मर्यादा को भी भाजपा ने आघात पहुंचाया है। आपदा प्रभावित लोगों को 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ, लेकिन सरकार ने केवल 10,000 रुपये मुआवजा दिया। क्षेत्र के दुकानदार और व्यापारी परेशान हैं, उनके लगातार चालान किए जा रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों की कमी है, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, और सड़कों की हालत खराब है। भाजपा सरकार ने चारधाम यात्रा के महत्व को भी समाप्त कर दिया है। ऐसे अनेकों मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधायक शैला रानी रावत ने केदारनाथ क्षेत्र के लिए लंबा संघर्ष किया है, लेकिन भाजपा ने उनकी बेटी को टिकट न देकर जन भावनाओं का अपमान किया है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, और चुनाव परिणाम इसका सबक भाजपा को देंगे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। युवाओं की नौकरियों पर डाका डालने के बाद अब आम जनता के रोजगार पर भी संकट आ गया है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार उन लोगों का मुंह बंद करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है जो इसके खिलाफ बोलते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भगवान केदार का आशीर्वाद मनोज रावत के साथ है, जो सदन में जाकर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे।

नामांकन के अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, मंत्री प्रसाद नैथानी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक विक्रम नेगी, लखपत बुटोला, हरक सिंह रावत, उत्तम असवाल, ललित फरवान, विनोद नेगी, कुंवर सजवान, जयेंद्र रमोला, रीता पुष्पवान, शशि सेमवाल और अन्य नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top