Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मंदिर में भक्तों का लगा तांता।

देहरादून/ उत्तरकाशी:- उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज 2 नवंबर 2024 को 12 : 14 मिनट पर शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शीतकाल के दौरान गंगोत्री मंदिर के कपाट अगले वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाएंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार किया गया। पुजारियों द्वारा पारंपरिक विधि विधान व रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मां गंगा की पूजा संपन्न करवाई गई, जिसके बाद मां गंगोत्री की डोली भव्य शोभायात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना हुई । इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संतों ने भाग लिया। मां गंगोत्री की डोली को मुखबा गांव की ओर ले जाया गया, जो सर्दियों में उनकी गद्दीस्थली मानी जाती है। इस यात्रा के दौरान भक्तजन मां गंगा के जयकारों के साथ उत्साह और भक्ति से सराबोर नजर आए।

गंगोत्री धाम उत्तराखंड के चार धामों में से एक है, और इसे हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यहाँ हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top