Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

मुख्यमत्री धामी के निर्देश, अल्मोड़ा बस हादसे के शोक में राज्य स्थापना दिवस के, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित, शांतिपूर्ण ढंग से मनेगा राज्य स्थापना दिवस।

मुख्यमत्री धामी के निर्देश, अल्मोड़ा बस हादसे के शोक में राज्य स्थापना दिवस के, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित, शांतिपूर्ण ढंग से मनेगा राज्य स्थापना दिवस।

देहरादून :- अल्मोड़ा बस हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद पूरा प्रदेश शोक में डूबा हुआ है, वहीं इस हादसे में घायल हुए 27 लोगों का प्रदेश के अलग-अलग हॉस्पिटलों में उपचार चल रहा है, जिसमें से कुछ की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे के बाद धामी सरकार ने निर्णय लिया है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कल्चरल प्रोग्राम और योजनाओं के लोकार्पण जैसे कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

उत्तराखंड सचिवालय देहरादून में मंगलवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अल्मोड़ा बस हादसे पर कई सवाल किए, इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस तरह की  घटनाएं दोबारा न हों, इसको लेकर समीक्षा की जा रही है। क्रैश बैरियर लगाने की भी समीक्षा की जा रही है। कुमाऊं कमिश्नर अल्मोड़ा बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच कर रहे है। इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि उन पुलिस चौकियों से भी पूछताछ की जा रही है, जहां-जहां से बस ओवरलोड होकर निकली है। जांच में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ जहां व्यवस्थाओं की कमी है, उनको दूर किया जाएगा। फिलहाल तो सरकार का फोकस घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार कराना है। इसके लिए संबंधित जिले के जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी जिलाधिकारी मिलेंगे सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी।

सीएम धामी ने कहा कि ये दुर्घटना प्रदेश के लिए बड़ी दु:खद है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम होने थे. 8 नवंबर को कल्चलर कार्यक्रम प्रस्तावित था, उसे स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा लोकार्पण और अन्य इस प्रकार के कार्यक्रम थे, फिलहाल उन्हें भी स्थगित किया गया है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस शांतिपूर्व तरीके से मनाया जाएगा, क्योंकि पूरा प्रदेश इस समय शोक में डूबा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top