Breaking News
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।

कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया, रेखा आर्या।

कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया, रेखा आर्या।

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज, रेखा आर्या।

देहरादून/अगस्त्यमुनि :-  प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्यालसौर चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। मंत्री रेखा आर्या ने यहां अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। केदारनाथ विधानसभा चुनाव की प्रतिछाया में आयोजित किए गए सम्मेलन में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौता ऐसा दल है जोकि जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनके विकास पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी केवल और केवल जातियों में बांटना जानती है, उन्हें संगठित करना नहीं जानती। साथ ही कहा कि एक तरफ भाजपा है जो पूर्ण रूप से सनातन के संवर्धन हेतु समर्पित है वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस की विषैली सोच है, जो हिंदू समाज को बांटने और अपने वोटबैंक को खुश करने में लगी है।

मंत्री आर्या बोलीं कि तुष्टिकरण के जिस घृणित मार्ग पर कांग्रेस चल रही है इसका लक्ष्य केदारनाथ धाम को ‘केदार गंज’ बनाने का है। यह दल सनातन के हर प्रतीक को समाप्त कर देना चाहता है। लेकिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता विवेकशील है और वो कांग्रेस की इस सोच को पहचान चुकी है। इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि केदारनाथ में एक बार फिर से कमल खिलेगा और भगवा लहराएगा। 

उन्होंने विश्वास जताया कि बहन आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से एक विराट जीत दर्ज करने जा रही हैं और यह जीत भाजपा की नहीं केदारनाथ की जनता की जीत होगी। यहां पर हुए विकास की जीत होगी… भाजपा नेतृत्व पर विश्वास की जीत होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रत्याशी आशा नौटियाल, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष समीर आर्य, केदारनाथ के प्रभारी आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, राजपुर विधायक ख़ज़ान दास, धनोलटी के विधायक शक्ति लाल शाह, थराली विधायक गोपाल राम टम्टा, जिलापंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरादेई शाह समेत भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी समेत विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top