Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को, देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को, देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु।
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु।

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन को दी चेतावनी, कहा- ‘लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा।

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन को दी चेतावनी, कहा- ‘लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा।

देहरादून/धनबाद :- केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड में कांग्रेस और झामुमो (जेएमएम) गठबंधन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि राज्य में ‘पैसा लूटने वालों को उल्टा लटका दिया जाएगा’। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के कांग्रेस और जेएमएम नेताओं के पास करोड़ों रुपये जब्त हुए हैं, जो राज्य के युवाओं और माताओं-बहनों का पैसा है।

धनबाद में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा, “आप बीजेपी की सरकार बनाइए, हम इन करोड़ों रुपये लूटने वालों को फांसी पर लटकाकर सीधा कर देंगे।” उन्होंने कहा, “झारखंड के गरीब आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और युवाओं से जो पैसा लूटा गया है, उसका एक-एक पैसा इनसे वसूला जाएगा और राज्य के खजाने में जमा किया जाएगा।”

राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनावी वादों को पूरा करने में असफल रहते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा कई घोषणाएं करते हैं, लेकिन वो कभी पूरी नहीं होतीं। अब आप भी कह रहे हैं कि कुछ भी पूरा नहीं होने वाला है, लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर है। हम हर गारंटी पूरी करेंगे।”

अमित शाह ने झारखंड की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की और कहा, “आने वाली 20 तारीख को आपका एक-एक वोट झारखंड का भविष्य तय करेगा। आपका वोट तय करेगा कि आपको करोड़पति बनाने वाली जेएमएम चाहिए या फिर गरीब मां को लखपति बनाने वाली मोदी सरकार चाहिए।”

इससे पहले 11 नवम्बर को अमित शाह ने वादा किया था कि अगर बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव जीतती है, तो वह राज्य से घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें बाहर निकालने के लिए एक पैनल बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी घुसपैठियों को आदिवासी महिलाओं से शादी करके जमीन हड़पने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top