Breaking News
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।

बाबा केदार की पावन भूमि पर कमल खिलना तय, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

बाबा केदार की पावन भूमि पर कमल खिलना तय, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ सभाएं और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील।

केदारघाटी के लोगों ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए प्रचंड विजय बनाने का बनाया मन – गणेश जोशी।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार के निमित्त आज तीसरे दिन जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत सतेराखाल मण्डल के दुरुस्त गांव वनथापला, गढ़ीधार काण्डई, महड़, जरमवाड़ गांवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उपस्थित जन समूह और मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए कहा कि शैला रानी रावत ने सदैव केदारनाथ के विकास के लिए तत्पर रही। उन्होंने कहा कि आशा नौटियाल उस पार्टी की प्रत्याशी है। जिसका नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हमारी आस्था का केंद्र है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ से एक विशेष लगाव है। यहीं कारण हैं, कि 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ को संवारने के काम अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।

मंत्री जोशी ने कहा कि विगत अगस्त माह में केदारनाथ में आई आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों को राहत देने के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। उन्होंने कहा कि आज माहौल भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में नजर आ रहा हैं। उन्होंने केदारघाटी के चौमुखी विकास के लिए उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर जन संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीण की विभिन्न समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर जय वर्धन काण्डपाल धीर सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, कुलदीप रावत, लखपत सिंह रावत, सते सिंह रावत, उमेद सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान शांति देवी, कुसुम राणा, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह, हेमंत बर्थवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top