Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

यूपीपीएससी परीक्षाओं के दो दिन में आयोजन पर छात्रों का विरोध जारी, आयोग ने दिया जवाब

यूपीपीएससी परीक्षाओं के दो दिन में आयोजन पर छात्रों का विरोध जारी, आयोग ने दिया जवाब

उत्तर प्रदेश। लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने के निर्णय पर प्रतियोगी छात्रों का विरोध जारी है। छात्रों का कहना है कि पर्याप्त परीक्षा केंद्र न मिलने के कारण परीक्षा दो दिन कराने और नॉर्मलाइजेशन लागू करने की मजबूरी है, तो इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। इस मामले पर आयोग के प्रवक्ता ने परीक्षाओं के आयोजन पर स्पष्टीकरण दिया है।

यूपीपीएससी का जवाब: गड़बड़ियों को रोकने के लिए कदम
आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सत्यता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए केवल प्रमाणिक केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित की जा रही है। दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, जो योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। इसके चलते बस अड्डा और रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर के भीतर स्थित राजकीय एवं वित्त पोषित संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा की शुद्धता और गुणवत्ता पर जोर
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा की शुद्धता (purity) और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। विवादित या काली सूची में शामिल संस्थानों को परीक्षा केंद्र से बाहर रखा गया है। बड़ी संख्या में परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को, और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को दो दिनों में आयोजित होगी।

छात्रों को भ्रमित करने के प्रयास
आयोग ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूबर्स द्वारा परीक्षा स्थगित कराने की साजिश की जा रही है। ये चैनल नॉर्मलाइजेशन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। आयोग ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और छात्र हित में निर्धारित किया है और छात्रों को सभी आवश्यक जानकारी भी मुहैया कराई जा रही है।

मायावती ने किया विरोध का समर्थन
इस मामले पर सियासी हस्तक्षेप भी बढ़ रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए यूपीपीएससी की इस व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से एक बार में ही परीक्षा कराने की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top