Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में, सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, कई जवान घायल।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में, सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, कई जवान घायल।

देहरादून/नई दिल्ली :- जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन 17 जवानों को लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भादरवाह–चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खानी टॉप के समीप वाहन अचानक सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई जवानों की जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान खाई से 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका विशेष उपचार जारी है।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही घायल जवानों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हादसे में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top