Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में PWD का अमीन, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

उत्तरकाशी के भटवाड़ी में PWD का अमीन, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

देहरादून/उत्तरकाशी :- विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भटवाड़ी कैंप कार्यालय, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, उत्तरकाशी से जुड़े एक मामले में की गई, जिससे विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीन टीका राम नौटियाल पर सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया के बदले शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच की और ठोस साक्ष्य जुटाने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 जनवरी 2026 को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे आगे की पूछताछ और जांच के लिए संबंधित कार्यालय ले जाया गया।

इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सरकारी महकमों में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारी और कर्मचारी सतर्क नजर आ रहे हैं, वहीं आम जनता में इस कदम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

धामी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने विजिलेंस विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।विजिलेंस विभाग ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस तरह की गतिविधियों में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top